logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'जो एनकाउंटर करेगा उसका एनकाउंटर होगा', AIMIM नेता ने ऐसा बयान क्यों दिया?

उत्तर प्रदेश के एआईएमआईएम प्रमुख हाजी शौकत अली ने यह भी कहा कि मदरसों और मस्जिदों की सुरक्षा के लिए एक डंडा, एक झंडा और एक नेता' के तहत एकजुट होना होगा।

news image

शौकत अली । Photo Credit: Facebook/OfficialALHAJSHAUKATALI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के उत्तर प्रदेश के प्रमुख हाजी शौकत अली ने एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो कोई भी मुसलमान को नुकसान पहुंचाएगा, उसे एनकाउंटर में मार दिया जाएगा।

 

शौकत अली ने कहा, 'उत्तर प्रदेश में  हमें 111 नहीं सिर्फ 11 विधायक दे दो तो वो अपनी ताकत दिखा देंगे और किसी मुसलमान का एनकाउंटर करने वाले का भी एनकाउंटर होगा।' उन्होंने वादा किया कि वे इसी भरोसे के साथ जा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'मुसलमानों से तेल और गैस क्यों खरीद रहे हो', ओवैसी ने मोदी सरकार को घेरा

‘एक डंडा, एक झंडा और एक नेता'

मस्जिदों और मदरसों की सुरक्षा के बारे में बात करते हुए उन्होंने समर्थकों से कहा कि अगर इनकी रक्षा करनी है तो एक डंडा, एक झंडा और एक नेता' के तहत एकजुट होना होगा।

 

उन्होंने विकास की बात भी की और कहा कि विकास सिर्फ गोरखपुर और सैफई तक नहीं, बल्कि मेरठ जैसे शहरों तक भी पहुंचना चाहिए। मेरठ के कैप्टन के उस बयान का जिक्र करते हुए, जिसमें सड़क पर नमाज पढ़ने वालों के लाइसेंस रद्द करने की बात कही गई थी, शौकत अली ने उम्मीद जताई कि राम नवमी जुलूस के दौरान मस्जिदों के सामने नागिन डांस जैसी चीजों पर भी वैसी ही कार्रवाई की जाए।

मदरसे बंद करने का आरोप

AIMIM नेता ने दावा किया कि देश की आजादी में मुसलमानों का बड़ा योगदान रहा लेकिन उनके साथ बहुत अन्याय हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि मदरसे बंद किए गए, झूठे आरोपों में घर तोड़े गए और लोगों को गोली मारी गई। उन्होंने अन्य राजनीतिक दलों की आलोचना करते हुए कहा कि जिन्होंने 111 विधायक चुने, अब वे कह रहे हैं कि यह उनकी सरकार नहीं है।

पश्चिम बंगाल में नया गठबंधन

दूसरी ओर AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ेगी।


AJUP के संस्थापक और पूर्व तृणमूल कांग्रेस नेता हुमायूं कबीर ने कहा कि उनकी पार्टी 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 182 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। AIMIM इस गठबंधन में लगभग 8 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।


यह भी पढ़ें: 'मुसलमानों के लिए यह रोड नहीं है...', हिंदू रक्षा दल की हरकत पर उठे सवाल


शौकत अली के बयान पर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने इसे BJP को फायदा पहुंचाने वाला बताया है। AIMIM अब उत्तर प्रदेश में अपनी ताकत बढ़ाने की कोशिश कर रही है, जबकि पश्चिम बंगाल में नए गठबंधन के जरिए मुस्लिम और पिछड़े वर्गों की आवाज उठाने का दावा कर रही है।

Related Topic:#aimim#Uttar Pradesh

और पढ़ें