logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मैं मराठी क्यों बोलूं?', महाराष्ट्र में फिर गहराया भाषा विवाद

मुंबई में एयरटेल के एक कर्मचारी ने ग्राहक से मराठी में बात करने से इनकार कर दिया जिसका अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Airtel employee's viral video

एयरटेल, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मुंबई में एयरटेल की एक कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक कस्टमर से मराठी में बात करने से मना कर रही है।

 

वीडियो में कर्मचारी कहती नजर आ रही है कि मुझे मराठी में क्यों बात करनी चाहिए? महाराष्ट्र में मराठी बोलना कहां लिखा है? आपको मुझसे ठीक से बात करनी चाहिए। मराठी मेरे लिए महत्वपूर्ण नहीं है। हम हिंदुस्तान में रहते हैं और कोई भी किसी भी भाषा का इस्तेमाल कर सकता है।

 

यह भी पढ़ें: हिंदी से स्टालिन को इतनी चिढ़? बजट से हटाया ₹ का साइन

'क्या आपने महाराष्ट्र खरीदा है'

कस्टमर ने वीडियो में कहा कि कर्मचारी उसकी शिकायतों को सुनने में आनाकानी कर रही थी और उस पर चिल्ला रही थी। महिला वीडियो में ग्राहक से कह कही है, 'मुझे मराठी में क्यों बात करनी चाहिए? क्या आपने महाराष्ट्र खरीदा है या आप महाराष्ट्र के मालिक हैं? क्या आप मुझे यह बताने जा रहे हैं कि मुझे कहां काम करना चाहिए और कहां नहीं? रिकॉर्डिंग मत किजिए नहीं तो मैं पुलिस को बुलाऊंगी।' इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब तक एयरटेल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

 

मराठी भाषा विवाद

महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी एमएलसी चित्रा वाघ ने एक्स पर एक पोस्ट में एयरटेल कर्मचारी की आलोचना की है। उन्होंने कहा, 'महाराष्ट्र और मराठी भाषा का अनादर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एयरटेल को उस लड़की की ओर से सभी मराठी भाषियों से माफी मांगनी चाहिए।अगर कोई महाराष्ट्र में रहता है, तो उसे मराठी आनी चाहिए। अगर नहीं आती है, तो कम से कम उसे भाषा सीखने और उसका सम्मान करने के लिए तैयार रहना चाहिए।'

 

यह भी पढे़ं: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, दिल्ली बुलाकर ब्रिटिश महिला के साथ रेप

मुंबई की भाषा मराठी

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिछले हफ्ते राज्य विधानसभा की बैठक के दौरान कहा कि महाराष्ट्र और मुंबई की भाषा मराठी है और राज्य में रहने वालों को इसे सीखना चाहिए। महाराष्ट्र सरकार ने भी राज्य भर के सभी सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालयों में मराठी के उपयोग को अनिवार्य करने का प्रस्ताव जारी किया है। 


और पढ़ें