समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का एक बयान खूब वायरल है। उनका कहना कि वह हर कदम बिना पंडित जी से पूछकर नहीं उठाएंगे। अगर पंडित जी कहेंगे कि बाहर निकलना है तो निकलेंगे... वरना नहीं निकलेंगे।
लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेस के वक्त जब अखिलेश यादव से पूछा गया कि वह अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में खुद मैदान में उतरेंगे? सपा प्रमुख ने मुस्कुराते हुए सवाल का जवाब दिया और कहा, 'मेरे एक बहुत जानकारी ज्योतिषी...' इसके बाद वह हंसने लगते हैं। फिर आगे कहते हैं, 'एआई पंडित और बहुत बड़े जानकारी ऋषि-मुनि हमारे संपर्क में है। जब से मैं भगवान केदारेश्वर का मंदिर निर्माण करवा रहा हूं। उस समय से बहुत महत्वपूर्ण लोग चर्चा में आए हैं।'
यह भी पढ़ें: 'बमबारी शुरू हो जाएगी', ट्रंप ने ईरान के सामने रखी बचने की शर्त
अखिलेश यादव ने आगे बताया कि कल भी इसी पार्टी कार्यालय में बहुत महत्वपूर्ण व्यक्ति आए थे। सच्चाई यह है कि अब तो वह मन पढ़ लेते हैं। मेरे अलावा उन्होंने तीन लोगों का इंटरव्यू लिया। बीजेपी के कौन-कौन लोग उनके संपर्क में थे। वह भी हमें पता लग गया।
सपा मुखिया ने बताया कि वे आए और मिले। कहा जो भी कुछ लिख दोगे... वह पूर्ण कर दूंगा। मैंने अपने रजिस्टर पर दो बातें लिख दीं। उन्होंने बिल्कुल वही बता दिया। मैंने सिर्फ दो बात ही लिखी- समाजवादी सरकार बनवाइये और उत्तर प्रदेश के खुशहाली के रास्ते पर ले जाइये।
यह भी पढ़ें: सपा ने I-PAC से क्यों तोड़ा रिश्ता? अखिलेश यादव ने खुलकर बता दिया
सच है कि उन्होंने बता दिया कि मैंने यही दो लाइन लिखी थी। इसलिए जो हमारे पंडित जो बोलेंगे...बाल कटाना है तो बाल कटाएंगे। बाल बढ़ाना है तो बाल बढ़ाएंगे। सुबह राइट पैर से निकलना है तो हम निकलेंगे। आज नहीं निकलना है तो हम नहीं निकलेंगे। हम नियो समाजवादी हैं।