logo

ट्रेंडिंग:

अलीगढ़ में कारोबारी की हत्या, महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा पर लगा आरोप

महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने वाली हिंदू महासभा की नेता पूजा शकुन पांडेय पर एक युवा कारोबारी की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने उनके पति को गिरफ्तार कर लिया है। पूजा अभी फरार चल रही है।

Abhishek Gupta Murder Case.

अभिषेक गुप्ता हत्याकांड में आया पूजा पांडेय का नाम। ( Photo Credit: Social Media)

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में युवा कारोबारी अभिषेक गुप्ता हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हिंदू महासभा की नेता पूजा शकुन पांडेय और उनके पति अशोक पांडेय पर सुपारी देकर हत्या करवाने का आरोप लगा है। पुलिस ने शूटर फजल को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी आसिफ फरार है। पूजा शकुन पांडेय के पति को भी पुलिस ने 28 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी पूजा की तलाश जारी है। 26 सितंबर को खेरेश्वर बस स्टाप में अभिषेक गुप्ता की गोली मारकर हत्या की गई थी। युवा कारोबारी अभिषेक गुप्ता का अलीगढ़ के खैर इलाके में टीवीएस बाइक का एक शोरूम है। बताया जा रहा है कि हत्या के पीछे पैसों का लेदनदेन और बाइक का यही शोरूम है।

 

अभिषेक गुप्ता के परिवार ने पूजा और अशोक कुमार पांडेय पर हत्या का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। अशोक कुमार पांडेय और पूजा के मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकाली गई। इसमें खुलासा हुआ कि अशोक कुमार ने आरोपी फजल के मोबाइल पर अगस्त और सिंतबर में 27 बार कॉल की। वहीं पूजा और फजल के बीच 11 बार कॉल हुई।

 

फजल के पास क्या-क्या मिला?

पुलिस ने बताया कि शूटर फजल के खिलाफ जिले में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। उसे पुराने मथुरा बाईपास पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास घटना में इस्तेमाल अवैध तमंचा (315 बोर), दो कारतूस और सुपारी की रकम में से बचे 7,200 रुपये मिले हैं।

 

'मीटिंग में दिखाई गई अभिषेक की फोटो'

पूछताछ में फजल ने बताया कि वह वेल्डिंग का काम करता है। वह लगभग 7-8 साल से अशोक कुमार पांडेय को जानता है। करीब एक महीने पहले भी उसने अशोक के घर पर वेल्डिंग का काम किया। इसी दौरान अशोक ने एक लड़के की हत्या करवाने की बात कही। मैंने नीवरी मोड सोसाइटी के रहने वाले आसिफ से इस सिलसिले में बात की। इसके बाद अशोक पांडेय के आवास पर आसिफ की मीटिंग करवाई। पूजा शकुन पांडेय ने अभिषेक गुप्ता का फोटो दिखाया और कहा कि इसकी हत्या करनी है।

'तीन लाख में तय हुआ सौदा'

बकौल पुलिस फजल ने बताया कि तीन लाख रुपये में हत्या का सौदा तय हुआ। एक लाख रुपये की रकम अशोक कुमार ने एडवांस दिया। इसके बाद हत्या की साजिश रची जाने लगती है। फजल ने बताया कि उसने दो बार टीवीएस शोरूम जाकर अभिषेक गुप्ता की रेकी की। 26 सितंबर को आसिफ के साथ बाइक पर खैर पहुंचे। अभिषेक रोजाना अपने पिता और चचेरे भाई के साथ द टाउन पैलेस होटल में खाना खाने जाता था। यही उसका इंतजार शुरू कर दिया। 

 

अभिषेक अपने चचेरे भाई और पिता के साथ रोडवेज बस मे बैठकर चल दिया। इसके बाद बस के पीछे बाइक लगा दी। तीनों खैरेश्वर चौराहे पर उतरे और सिकंद्राराऊ को जाने वाली बस पर चढ़ने लगी तभी वारदात को अंजाम दिया।

कौन हैं पूजा शकुन पांडेय?

पूजा शकुन पांडेय सोशल मीडिया का चर्चित नाम हैं। उनके पति अशोक कुमार पांडेय खुद को हिंदू महासभा का राष्ट्रीय प्रवक्ता बताते हैं। पूजा शकुन भारती महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने के बाद चर्चा में आई थीं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया था। पूजा ने खुद को निरंजनी अखाड़ा से जुड़ा बताया है।

 

30 जनवरी 2019 को गांधी के पुतले को गोली मारने के मामले में पुलिस ने पूजा और उसके पति को नोएडा से गिरफ्तार करके जेल भेजा था। इस मामले में अभिषेक भी आरोप था। पुलिस ने दंपती से पहले अभिषेक को जेल भेजा था।

Related Topic:#UP News#Crime News

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap