logo

ट्रेंडिंग:

होने वाले दामाद संग भागी थी महिला, अब जीजा संग भाग गई; कैश और गहने भी ले गई

आपको अलीगढ़ की एक सास का मामला याद होगा जिसने अपने होने वाले दामाद से भागकर शादी कर ली थी। अब, 10 महीने बाद, मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है।

Aligarh mother in law who married her son in law

दामाद से शादी करने वाली सास, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों की विश्वसनीयता पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। मंडराक क्षेत्र की 40 वर्षीय महिला सरिता एक बार फिर घर से लापता हो गई है। यह वही वायरल महिला है जो कुछ महीने पहले ही अपने होने वाले दमाद राहुल के साथ भाग गई थी। इस बार उस पर आरोप है कि वह अपने बहनोई यानी जीजा के साथ भाग गई है। कहा जा रहा है कि वह अपने साथ में दो लाख रुपये नकद और जेवर भी लेकर फरार हुई है।

 

जानकारी के अनुसार, करीब दस महीने पहले सरिता ने अपनी बेटी की शादी राहुल नाम के युवक से तय की थी। सगाई के दौरान ही राहुल और उसकी होने वाली सास के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई।

 

यह भी पढ़ें: 'आप कुछ नहीं करेंगे', महुआ मोइत्रा ने नोएडा पुलिस और अमित मालवीय को क्यों घेरा?

 

राहुल और सरिता की बेटी की शादी 16 अप्रैल को तय थी और घर पर तैयारियां चल रही थीं। लेकिन, शादी से कुछ दिन पहले राहुल शादी के कपड़ों की शॉपिंग करने की बात कहकर घर से निकल गया। बाद में उसने अपने पिता को फोन कर बताया कि वह घर छोड़कर जा रहा है और उसे तलाश न किया जाए। लगभग उसी समय, सरिता भी बिना बताए घर से गायब हो गई। बाद में पता चला कि राहुल और सरिता बिहार के सीतामढ़ी में साथ रह रहे थे।

नकद और जेवर लेकर फरार

राहुल ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस शिकायत में कहा गया कि जब वह काम पर गया हुआ था तब सरिता 6 फरवरी को घर से चली गई। राहुल का आरोप है कि इस बार वह उसके जीजा के साथ चली गई है और करीब 2 लाख रुपये कैश के साथ मंगलसूत्र और कुछ कीमती गहने ले गई।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहली बार जब सरिता भागी थी, तो परिवार ने आरोप लगाया था कि वह करीब 2.5 लाख रुपये कैश और गहने ले गई थी। इस घटना से दोनों परिवारों के बीच काफी तनाव हो गया था। जैसे-जैसे समय बीता, मामला शांत होता दिख रहा था, लेकिन अब इसने नया मोड़ ले लिया है।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में बनेंगे मेट्रो के 3 नए रूट, जानिए कहां-कहां होगा विस्तार

सरिता ने भी अपनी बात रखी

मीडिया रिपोर्ट्स में सरिता का भी बयान सामने आया है. सरिता ने कहा, 'जब मैं राहुल के साथ गई थी तो करीब एक महीने तक उसने मेरे साथ अच्छा बर्ताव किया, उसके बाद मुझे नहीं पता कि उसने मुझे क्या-क्या खिलाना शुरू कर दिया। मुझे किसी बात का पता नहीं था। उसने मुझे बंद करके रखा। मैं जो कुछ भी ले गई थी, वह सब लेकर रख लिया। वह मुझे बहुत मारता था। मैं अब कभी राहुल के साथ नहीं रहूंगी।' उसने यह भी कहा कि वह अब अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना चाहती है।

 

सरिता ने राहुल के ऊपर औरतों का व्यापार करने का भी आरोप लगाया। उसने कहा, 'मुझे अपने किए पर बहुत पछतावा है। वह पड़ोस की एक औरत की मदद से भाग निकली। मैं शनिवार को निकल गई। रात में अलीगढ़ आ गई। वह जीजा पर झूठे आरोप लगा रहा है। वह घटिया आदमी है। उसने कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद की है। उसे सजा मिलनी चाहिए। उसे जेल होनी चाहिए।'

Related Topic:#Uttar Pradesh

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap