logo

ट्रेंडिंग:

पत्नी को मायके से बुलाने के लिए चढ़ा दी भतीजे की 'बलि', चाचा गिरफ्तार

कुछ दिन पहले राजस्थान के अलवर से एक बच्चे की गुमशुदा होने की खबर सामने आई थी। अब पुलिस ने खुलासा किया है कि तंत्र-मंत्र के चक्कर में बच्चे के चाचा ने ही उसे मार डाला।

Alwar Police

आरोपी मनोज और तांत्रिक सुनील| Photo Credit: X handle/ Alwar Police

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

राजस्थान के खैरथल जिले से कुछ दिन पहले एक बच्चे की गुमशुदा होने की खबर सामने आई थी। पुलिस ने बच्चे की हत्या के मामले का खुलासा किया है। बच्चे की पहचान लोकेश के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बच्चे की हत्या उसके चाचा मनोज ने की थी। मनोज की पत्नी मायके चली गई थी और वह वापस नहीं आ रही थी। पत्नी को वापस बुलाने के चक्कर में मनोज ने तंत्र-मंत्र का सहारा लिया था। पुलिस ने बताया कि तंत्र-मंत्र की रस्म के लिए मनोज ने लोकेश की हत्या की थी, जिससे उसकी पत्नी वापस आ जाए।

 

मृतक लोकेश सराय कला गांव का निवासी था। पुलिस ने बताया कि लोकेश 19 जुलाई की शाम को अचानक लापता हो गया। लोकेश के लापता होने के बाद उसके पिता बिंटु ने मुंडावर थाने में गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी रात करीब 8 बजे लोकेश का शव एक सुनसान मकान में रखे भूसे के ढेर से बरामद हुआ। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

 

यह भी पढ़ेंः शारदा यूनिवर्सिटी: छात्रा की खुदकुशी पर हंगामा, FIR दर्ज

कैसे हुआ चाचा पर शक? 

पुलिस ने बताया कि लोकेश के लापता होने के बाद आरोपी मनोज भी परिजन के साथ मिलकर लोकेश की तलाश कर रहा था। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने सारे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले, ऐसे में पुलिस को आरोपी मनोज के हाव-भाव में कुछ असामान्यता महसूस हुई। इसी आधार पर पुलिस ने 21 जुलाई को मनोज कुमार पुत्र बिल्लू उर्फ पूर्ण प्रजापत को हिरासत में लिया।

क्यों की थी हत्या? 

जब पुलिस ने मनोज से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल किया। उसने बताया कि उसकी पत्नी मायके में रह रही थी और वह उसे किसी भी हालत में वापस लाना चाहता था। इसी चाह में वह खानपुर अहीर निवासी एक तांत्रिक सुनील पुत्र यादराम के संपर्क में आया। तांत्रिक ने वशीकरण के लिए ₹12,000 नकद और एक मासूम बच्चे की बलि देने की मांग की। 

 

मनोज ने तांत्रिक की शर्त मानते हुए अपने ही भतीजे लोकेश को शिकार बना लिया। वह 19 जुलाई को लोकेश को बहला-फुसलाकर सुनसान मकान में ले गया और वहां गला दबाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद तांत्रिक सुनील के निर्देशानुसार लोकेश के शरीर में कई जगह इंजेक्शन चुभाकर खून निकालने की कोशिश की गई। यही खून तांत्रिक क्रिया में भोग के लिए आवश्यक बताया गया था।

 

यह भी पढ़ें: कोलकाता के होटल ओबेरॉय में चोरी हुआ बाथरूम का सामान, 35 लाख थी कीमत

तांत्रिक सुनील भी गिरफ्तार

इस दिल दहलाने वाले कांड में मुख्य साजिशकर्ता तांत्रिक सुनील को भी पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या के बाद खून निकालने के लिए प्रयोग किए गए इंजेक्शन को भी बरामद कर लिया हैं। पुलिस अधिकारी इस पूरे मामले को अंधविश्वास से उपजे जघन्य अपराध की मिसाल मान रहे हैं और इसे गंभीरता से लेते हुए जांच को आगे बढ़ा रहे हैं।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap