logo

ट्रेंडिंग:

बिहार के दौरे पर होंगे अमित शाह, रोहिंग्या के लिए है खास प्लान

अमित शाह बुधवार को किशनगंज पहुंचने वाले हैं। यहां पर वह रात भी रुकेंगे। बताया जा रहा है कि कलेक्ट्रेट में गहन समीक्षा के बाद रोहिंग्या मार्ग की पहचान की जाएगी।

news image

अमित शाह । Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

संजय सिंह, पटना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को शाम 4:35 बजे किशनगंज पहुंचेंगे। इसके बाद 4:50 बजे से कलेक्ट्रेट में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक शुरू होगी, जबकि दूसरी अहम बैठक शाम 6:30 बजे निर्धारित है। सूत्रों के मुताबिक सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा, भूमि पत्तन (बॉर्डर एरिया) के सर्वे, घुसपैठ और फर्जी आधार कार्ड नेटवर्क पर व्यापक चर्चा के साथ ठोस कार्रवाई की रणनीति बनाई जाएगी।

 

बैठक में सीमा से सटे इलाकों में संवेदनशील गतिविधियों की गहन समीक्षा होगी। हाल में सीमा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए एसएसबी के निगरानी दायरे को 5 किलोमीटर से बढ़ाकर 15 किलोमीटर तक कर दिया गया है। इस विस्तारित दायरे में संदिग्ध गतिविधियों, सीमा के समीप हो रहे भवन निर्माण, धार्मिक स्थलों, मस्जिद और मदरसा के निर्माण तथा जमीन की खरीद-बिक्री पर विशेष नजर रखी जाएगी। अधिकारियों से अपेक्षा है कि वे सर्वे की प्रगति, चिन्हित हॉटस्पॉट और आगे की कार्ययोजना पर स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करें।

 

यह भी पढ़ें: 'हम दिल्ली आ गए तो अमित शाह पानी में बह जाएंगे', ऐसा क्यों बोले अभिषेक बनर्जी?

रोहिंग्या मार्ग की होगी पहचान

सूत्र बताते हैं कि रोहिंग्या घुसपैठ के संभावित मार्गों, पहचान छिपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड के नेटवर्क और स्थानीय स्तर पर सक्रिय सहयोगी तंत्र पर भी मंथन होगा। आईटी सेल और खुफिया इकाइयों को डेटा एनालिटिक्स के जरिये संदिग्ध पहचान, एक ही पते पर बहु-पंजीकरण और सीमा क्षेत्र में असामान्य निर्माण गतिविधियों की जांच तेज करने के निर्देश मिल सकते हैं।

तस्करों पर कसा जाएगा नकेल 

नशीले पदार्थों की तस्करी, खासकर नेपाल मार्ग के जरिए होने वाली आवाजाही, एजेंसियों के एजेंडे में प्रमुख रहेगी। तस्करी के पैटर्न, जब्ती के आंकड़े, आपराधिक गिरोहों के नेटवर्क और राज्यों के बीच समन्वय बढ़ाने पर फोकस रहेगा। बैठक में किशनगंज, अररिया सहित पश्चिम बंगाल के रामगंज और मालदा के डीएम-एसपी, सहरसा सीमा बल तथा बीएसएफ के डीआईजी, आईटी और डीजी स्तर के अधिकारी मौजूद रहेंगे। अंतरराज्यीय तालमेल और संयुक्त ऑपरेशन की रूपरेखा पर सहमति बनने की संभावना है।

 

प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि सीमा प्रबंधन को तकनीक-सक्षम बनाने, ड्रोन निगरानी, सीसीटीवी ग्रिड, साझा डेटाबेस और त्वरित प्रतिक्रिया दल पर भी चर्चा होगी। साथ ही, स्थानीय पुलिस-प्रशासन को संवेदनशील इलाकों में सामुदायिक संवाद बढ़ाने और अफवाहों पर नियंत्रण के निर्देश दिए जा सकते हैं, ताकि सुरक्षा कदमों के साथ सामाजिक संतुलन भी बना रहे।

 

यह भी पढ़ें: अमित शाह से मीटिंग, सुवेंदु से बात, हाशिए से लाइमलाइट में कैसे आए दिलीप घोष?

होगा रात्रि विश्राम

गृह मंत्री का रात्रि विश्राम किशनगंज मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रस्तावित है। गुरुवार सुबह 10 बजे उनके प्रस्थान का कार्यक्रम है। शाह की इस यात्रा को सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा ढांचे की व्यापक पुनर्समीक्षा और कड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है। 

 

बैठक में किशनगंज, अररिया, बंगाल रानीगंज, मालदा के डीएम, एसपी सहित एसएसबी और बीएसएफ के डीआईजी, आईटी और डीजी भी मौजूद रहेंगे l

 

Related Topic:#Amit Shah

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap