आंध्र प्रदेश में रविवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां, एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ में मिलकर अपने 38 साल के पति की ही हत्या कर दी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि मृतक पति को दिल की बीमारी थी। आरोपी पत्नी अपने पति को प्रेमी के साथ अवैध रिश्ते में रुकावट समझती थी इसलिए उसने यह कदम उठाया।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शक से बचने के लिए महिला और उसके प्रेमी ने पीड़ित की मौत को हार्ट अटैक का नाटक किया। साथ ही मृतक की दिल की बिमारी की हिस्ट्री का बचने के लिए फायदा उठाया।
यह भी पढ़ें: डिवाइडर से भिड़ी BMW, कई बार पलटी... परखच्चे उड़े; दो की गई जान
हत्या की रची थी साजिश
आरोपी पत्नी रमादेवी है। उसके प्रेमी का नाम प्रसादम गोपीसाई है। मृतक पति का नाम पुल्ला दुर्गा प्रसाद था, जो ड्राइवर का काम करता था। रमादेवी और गोपीसाई की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। दोनों ने मार्च में काकीनाडा में दुर्गा प्रसाद की हत्या की साजिश रची थी। साजिश रचने के बाद दोनों ने दुर्गा प्रसाद के जूस में नींद की गोलियां मिला दीं, बेहोश होने के बाद गला दबाकर उसका दम घोंट दिया।
दुर्गा प्रसाद की हत्या करने के बाद दोनों आरोपियों ने लोगों को बताया कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। परिजनों और रिश्तेदारों ने भी दुर्गा प्रसाद की मौत के प्राकृतिक मान लिया।
रिश्तेदारों ने मौत को माना प्राकृतिक
दुर्गा प्रसाद की मौत 13 मार्च को हुई थी। परिवार वालों को बताया गया कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। इससे पहले उनका डॉक्टरों ने इलाज किया था और उनके शरीर में स्टेंट डाला था। दुर्गा प्रसाद को दिल की बीमारी की हिस्ट्री थी, इसलिए रिश्तेदारों ने मान लिया कि उनकी मौत प्राकृतिक थी।
यह भी पढ़ें: बागी विधायकों ने बढ़ाई TMC की टेंशन, पार्टी के 440 करोड़ के बैंक खाते फ्रीज
कैसे हुआ शक?
मगर, घटना की जानकारी रखने वाले किसी शख्स ने इसकी जानकारी परिजनों को दे दी। परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत करदी। जांच में पुलिस को कुछ गड़बड़ लगा। पुलिस के मुताबिक, रमादेवी की बापटला जिले के रहने वाले प्रसादम गोपीसाई से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी।
पुलिस ने कहा कि रमादेवी और गोपीसाई ने दुर्गा प्रसाद को मारने की साजिश रची थी। उन्होंने उसके जूस में नींद की गोलियां मिला दीं और बेहोश होने के बाद उसका गला घोंट दिया। पुलिस ने दोनों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।