logo

मूड

ट्रेंडिंग:

शराब के लिए पानी नहीं लाया बच्चा, गुस्से में मासूम को मार दी गोली

उत्तर प्रदेश के कासगंज के एक गांव में नामकरण समारोह के दौरान एक आदमी ने 9 साल के मासूम को पानी देने से मना करने पर गोली मारकर हत्या कर दी।

representative image place of crime

प्रतीकात्मक तस्वीर। (ChatGPT Generated Image)

शेयर करें

google_follow_us

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां इंसानियत को शर्मसार करते हुए एक शख्स ने महज 9 साल के मासूम की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वजह इतनी मामूली है कि सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। बताया जा रहा है कि आरोपी ने शराब में मिलाने के लिए बच्चे से पानी मांगा था और मासूम के मना करने पर उसने आपा खोते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया।

 

यह पूरी घटना सहावर थाना क्षेत्र के याकूतगंज गांव की है। शुक्रवार की रात घर में एक बच्चे के नामकरण समारोह की खुशियां मनाई जा रही थीं। रिश्तेदार और ग्रामीण दावत का लुत्फ उठा रहे थे लेकिन इसी बीच शराब के नशे और सनक ने एक हंसते-खेलते परिवार को कभी न भूलने वाला जख्म दे दिया।

 

यह भी पढ़ें: UP के कई जिलों में स्मार्ट मीटर का विरोध, कौन देगा इन सवालों के जवाब?

 

नशे में आरोपी ने खोया आपा

परिजनों का कहना है कि 9 साल का यशपाल उर्फ यश कार्यक्रम में खेल रहा था। तभी वहीं बैठा धनेश यादव शराब पी रहा था। उसने यश से कहा कि जरा पानी ले आ ताकि शराब में मिला सके। जब बच्चे ने साफ मना कर दिया तो नशे में धुत धनेश का गुस्सा भड़क गया। गुस्से में उसने अपने पास छिपाकर रखा तमंचा निकाला और सीधे बच्चे के पेट में गोली मार दी। धनेश रिश्ते में बच्चे के पिता का जानकार बताया जा रहा है।

 

गोली चलते ही समारोह की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं। लहूलुहान यश को तुरंत कासगंज जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शनिवार को जिंदगी और मौत के बीच जूझते हुए मासूम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से ही गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

यह भी पढ़ें: ड्राइवर के सीने में हुआ तेज दर्द, पलट गई बस; हिमाचल प्रदेश में 24 घायल

घेराबंदी कर पुलिस ने कातिल को दबोचा

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी धनेश मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमें गठित कीं। थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को खितौली नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से कत्ल में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भारती ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।


और पढ़ें