logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'चंपत राय PM के बहुत खास, बचाने में कोई असर नहीं छोड़ी'- अरविंद केजरीवाल

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सियासत भी तेज है। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी औ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाधा। उनका दावा है कि बड़े लोगों को इस मामले में बचाया जा रहा है, सिर्फ प्यादों को पकड़ा गया है।

Arvind Kejriwal

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल। (Photo Credit: AAP/X)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला गहराता जा रहा है। दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। केजरीवाल ने दावा किया कि चंपत राय पीएम मोदी के खास हैं। उनको पीएम मोदी ने ही नियुक्त किया था। आप संयोजक का कहना है कि अभी तक सिर्फ प्यादों को गिरफ्तार किया गया। ताकतवर लोगों को बचाया जा रहा है।
  
अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा, 'मैं यह नहीं कह सकता है और मेरे पास इस बात का कोई सबूत नहीं है कि पैसा मोदी जी तक पहुंचा। लेकिन पूरा घटनाक्रम यह जरूर दिखाता है कि मोदी जी ने पूरे मामले को रफा-दफा करने, उसको ढकने और दोषियों को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।'

 

यह भी पढ़ें: क्या विजय सरकार पर मंडरा रहा है खतरा? विधायक को 35 करोड़ का ऑफर, 3 गिरफ्तार

चंपत राय पीएम मोदी के आदमी: केजरीवाल

केजरीवाल ने आगे कहा, 'प्रधानमंत्री जी ने खुद ही ट्रस्ट बनाया। ट्रस्ट के एक-एक व्यक्ति को प्रधानमंत्री ने खुद चुना। प्रधानमंत्री के अपने लोग इस ट्रस्ट में है। चंपत राय प्रधानमंत्री जी के बहुत खास माने जाते हैं। चंपत राय को श्रीराम मंदिर का जनरल सेक्रेटरी और सर्वेसर्वा सबकुछ चंपत राय थे। सर्वेसर्वा मोदी जी ने बनाया और चंपत राय को उनका अपना आदमी माना जाता है।'

 

 

 

'पीएम मोदी असली लोगों को क्यों बचा रहे'

अरविंद केजरीवाल का कहना है कि आठ लोगों को गिरफ्तार करके हमें छला जा रहा है। असली लोग (दोषी) कोई और हैं। ये आठ लोग केवल प्यादे हैं। मैं प्रधानमंत्री से पूछना चाहता हूं कि वह किसे और क्यों बचा रहे हैं।

अब तक बुलडोजर क्यों नहीं चला

अरविंद केजरीवाल ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से पूछा कि अब तक चढ़ावा चोरी करने वाले लोगों के घरों पर बुलडोजर क्यों नहीं चला? उन्होंने आरोप लगाया कि निजी व्यक्तियों ने 14 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन राम मंदिर ट्रस्ट को 95 करोड़ रुपये में बेची। यह भी आरोप लगाया कि मंदिर निर्माण कार्यों में कमीशन लिया गया।

 

यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा केस: चंपत राय के खिलाफ प्रदर्शन, लवकुश मिश्रा की पत्नी को नोटिस

एसआईटी कर रही मामले का जांच

बता दें कि सात जून को अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आया था। इसके बाद यूपी सरकार ने 23 जून को एसआईटी का गठन किया। 25 जून को एसआईटी की सिफारिश पर आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यहां तक कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का भी बयान दर्ज किया जा चुका है। 


और पढ़ें