logo

मूड

ट्रेंडिंग:

असम में बाढ़ का संकट, 24 घंटों में 21 लोगों की मौत, 5.64 लाख लोग बाढ़ से परेशान

असम में बाढ़ की वजह से एक दिन में 21 लोगों की मौत हो गई। इस बाढ़ के कारण अब तक 31 लोगों की जान जा चुकी है। असम के लगभग 5.64 लाख लोग बाढ़ की समस्या झेल रहे हैं।

Rescue team in assam

रेस्क्यू टीम, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

असम बाढ़ की चपेट में है, जहां पिछले 24 घंटों में 21 लोगों की मौत हो गई। राज्य के 16 जिले बाढ़ के कहर से प्रभावित है। इन जिलों के लगभग 5.64 लाख लोग बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं। इस स्थिति में कई लोगों के घर डूब गए हैं। खबरों के मुताबिक, असम के 872 गांव बाढ़ के पानी में डूब गए हैं, जिस वजह से लोगों को राहत शिविरों में रहना पड़ रहा है। राज्य प्रशासन और नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) लगातार लोगों की जान बचाने के लिए काम कर रही है। साथ ही बाढ़ को लेकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी चिंता जताई।

 

असम में इस साल बाढ़ की वजह से कुल 31 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें सबसे ज्यादा शिवसागर जिले में 13 लोगों की जान गई है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जो पूरे राज्य के लिए चिंता की बात है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, बाढ़ की वजह से डिब्रूगढ़, जोरहाट, गोलाघाट, शिवसागर, चराइदेव, नगांव, बिस्वनाथ, कार्बी आंगलोंग, धेमाजी और कामरूप जिले बुरी तरह प्रभावित हैं।

 

यह भी पढ़ें: देर रात पति के साथ घूमने निकली थी नवविवाहिता, कुछ बदमाशों ने कर लिया अपहरण

मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि वह जल्द ही राहत टीम के काम की समीक्षा करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा, 'ऊपरी इलाकों में बादल फटने की वजह से असम में बाढ़ आई है। इससे असम के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मैं कल राहत टीम के काम का जायजा लूंगा। इसके लिए शिवसागर, सोनारी, चराइदेव, जोरहाट और तेओक क्षेत्र के राहत शिविरों का दौरा करूंगा।'

बाढ़ ने मचाई तबाही

राज्य के कई जिलों में बाढ़ का पानी न सिर्फ घरों में घुस गया, बल्कि कई गांवों के खेतों में भी भर गया है, जिससे लोगों का जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। साथ ही किसानों की चुनौतियां भी बढ़ती जा रही हैं। असम की राजधानी गुवाहाटी के कई इलाकों में भी जलभराव हो गया है।

बाढ़ की स्थिति की वजह से कई ट्रेन सेवाएं रोक दी गई हैं। इस बारे में जनसंपर्क अधिकारी किशोर शर्मा ने कहा कि शिवसागर जिले के सिमलुगुरी शहर में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इस वजह से सिमलुगुरी से नमियातालीऔर सिमलुगुरी से सेलेनघाट की ट्रेन सेवाएं रोक दी गई हैं।

 

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर में स्कूल जा रही छात्रा को गोली मारकर की हत्या, बाइक सवार बदमाश फरार

NDRF ने लोगों की जान बचाई

असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव दल की टीमें तैनात हैं। NDRF की टीम ने बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। साथ ही SDRF की टीमों ने 62 नौकाओं की मदद से लोगों को राहत शिविरों तक पहुंचाया, जिससे हजारों लोगों की जान बचाई जा सकी।


और पढ़ें