logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अतीक के बेटे के जनाजे में आए लोगों ने तोड़ा टोल का गेट, 28 के खिलाफ केस दर्ज

अतीक के बेटे के अंतिम संस्कार में जा रहे समर्थकों के काफिले ने प्रयागराज में टोल का बैरियर तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने 28 गाड़ी के मालिकों पर केस दर्ज कर लिया है।

AI Generated Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अतीक अहमद के बेटे  के अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान वहां शामिल होने आ रही भीड़ नवाबगंज टोल प्लाजा पहुंच गई। पुलिस हिरासत में लाए जा रहे अतीक के बेटे उमर के काफिले में शामिल गाड़ियों ने टोल का बैरियर तोड़ दिया। कई गाड़ियां बिना पैसे दिए ही वहां से निकल गई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 28 वाहन मालिकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

 

यह घटना शनिवार को दोपहर करीब 3:50 मिनट की है। गैंगस्टर से नेता बने दिवंगत अतीक अहमद के बेटे उमर को पुलिस हिरासत में प्रयागराज लाया जा रहा था। उमर को उसके छोटे भाई अबान अहमद के अंतिम संस्कार में शामिल होना था। पुलिस की गाड़ियां जब नवाबगंज टोल प्लाजा के बूथ नंबर 3 से निकलीं तो उनके पीछे अचानक 25 से 30 प्राइवेट गाड़ियां भी आ गई।

 

यह भी पढ़ें: कसोल की रेव पार्टियों पर लगेगा ब्रेक? नए SP अभिषेक सेकर के सामने चुनौती

कैसे तोड़ा टोल का बैरियर?

टोल मैनेजर जय प्रकाश यादव ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस गाड़ियों के जाने के बाद जो प्राइवेट गाड़ियां पीछे चल रही थीं, वे उमर के समर्थकों की थीं। इन गाड़ियों के ड्राइवरों ने रुकने के बजाय टोल का गेट तोड़ दिया और बिना पैसे दिए तेजी से वहां से निकल गए। इससे टोल कंपनी को नुकसान हुआ है।

 

यह भी पढ़ें: Gen Z को साधने की तैयारी में JDU, निशांत कुमार के लिए खास प्लान तैयार

दर्ज हुआ केस

टोल प्लाजा के मैनेजर की शिकायत पर रविवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इस मामले में पुलिस ने 28 वाहन मालिकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और गाड़ियों के नंबरों की जांच कर रही है ताकि सभी गाड़ियों की सही पहचान हो सके। पुलिस उन लोगों की भी पहचान कर रही है जो इन गाड़ियों के अंदर बैठे थे और उनसे बकाया टोल टैक्स वसूलने की तैयारी भी की जा रही है।

Related Topic:#State News#UP Police

और पढ़ें