logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अतीक अहमद के एक और बेटे की मौत, हाइवे पर डिवाइडर से कार टकराने पर गई जान

अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई है। उनके साथ एक और व्यक्ति भी इस सड़क हादसे में मारा गया है।

Atiq Ahmed's younger son Abaan died

अतीक अहमद के बेटे की मौत, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के झांसी में गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की मौत हो गई। झांसी के एसएसपी ने बताया कि अबान अहमद का दोस्त सोनू भी इस हादसे में मारा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे के दौरान कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

इस हादसे की जानकारी देते हुए झांसी पुलिस ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। पुलिस ने लिखा, 'प्रकरण की सूचना प्राप्त होते ही थाना पूंछ पुलिस एवं क्षेत्राधिकारी मोंठ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य कर सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मोंठ भिजवाया गया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा सहित अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था सामान्य है।'

 

यह भी पढ़ें: डिनर टेबल पर तेज प्रताप और पवन सिंह की नोकझोंक, निरहुआ पर भी भड़के पावर स्टार

कैसे हुई मौत?

शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसा झांसी जिले में उस समय हुआ जब अबान अपने साथियों के साथ कार से जेल जा रहा था। बताया जा रहा है कि वह जेल में किसी से मुलाकात के लिए जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ही तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर का गाड़ी पर कंट्रोल नहीं रहा और कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अबान अहमद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि अबान अहमद के साथ-साथ उनका एक दोस्त भी इस हादसे में मौत का शिकार हो गया है। 

भाई से मिलने जेल जा रहे थे

जानकारी के मुताबिक, अबान अपने बड़े भाई अली अहमद से मुलाकात करने झांसी जेल जा रहा था। उसे पिछले साल अक्टूबर महीने में ही उत्तर प्रदेश के प्रायगराज की नैनी जेल से झांसी जेल में शिफ्ट किया गया था। उनसे बाद से वह झांसी जेल में ही है और उनके मुलाकात करने के लिए ही छोटा भाई अबान अपने साथियों के साथ जा रहा था।

 

बता दें कि इसी झांसी में अतीक के तीसरे नंबर वाले बेटे असद अहमद की भी एनकाउंटर में मौत हुई थी। अतीक के कुल 5 बेटे थे, अब दो की मौत हो चुकी है और दो बेटे जेल में बंद है। इसके अलावा अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन अभी भी फरार हैं। उनके ऊपर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया है।

Related Topic:#Uttar Pradesh

और पढ़ें