logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'हम सब मारे जाते', गाड़ी पर हमले के बाद क्या बोलीं ममता बनर्जी?

बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में पूर्व सीएम ममता बनर्जी की कार पर हमले की खबर है। ममता बनर्जी ने दावा किया कि पुलिस की मौजूदगी में उनकी गाड़ी पर हमला किया गया गया।

Mamata Banerjee

बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। (Photo Credit: ANI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी को उत्तरी 24 परगना जिले में भारी विरोध का सामना करना पड़ा। यहां लोगों ने चोर-चोर की नारेबाजी की और कथित तौर पर पत्थर, मिट्टी और कीचड़ से उनकी कार पर हमला किया। ममता बनर्जी ने दावा किया कि पुलिस की मौजूदगी में गुंडों ने यह हमला किया। ममता बनर्जी उत्तरी 24 परगना जिले के हलीशहर में पुलिस हिरासत में जान गंवाने वाले कार्यकर्ता के परिजनों से मिलने पहुंची थीं।

 

ममता बनर्जी ने कहा, 'पुलिस के सामने ही असामाजिक तत्वों ने मेरी कार पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके। गाड़ी पर हमला इतना भीषण था कि अगर खिड़कियां खुली होतीं तो मेरा सिर फट जाता। हम सब मारे जा सकते थे। यह सब पुलिस के सामने हुआ। मैंने ऐसा कुछ कभी नहीं देखा। यह क्या हो रहा है?... पुलिस बीजेपी को सुरक्षा दे रही है।'

 

यह भी पढ़ें: कनाडा में पकड़ा गया हिमांशी खुराना की हत्या का आरोपी, 7 महीने से थी तलाश

 

 

प्रदर्शनकारियों ने की 'चोर-चोर' की नारेबाजी

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रविवार को उत्तर 24 परगना जिले में टीएमसी के एक कार्यकर्ता के परिजनों से मिलने जा रही थीं। तभी रास्ते में उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर उनकी गाड़ी पर कीचड़ फेंका और 'चोर-चोर' की नारेबाजी की। घटना बीजपुर में घटी। प्रदर्शनकारियों ने उनकी कार को घेर लिया था। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यह इलाका शांत है। ममता बनर्जी यहां अशांति पैदा करने आई थीं। 

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल CM ने कई जिलों को दी बड़ी सौगात, बदलेगी इन अस्पतालों की सूरत

यह साजिश के अलावा कुछ नहीं: ममता

पत्रकारों से बातचीत में ममता बनर्जी ने आरोप लगाया, 'मेरी कार पर पत्थर, जूते और कीचड़ फेंके गए। यह साजिश के अलावा कुछ नहीं है। मैंने पुलिस को पहले ही बता दिया था कि मैं आ रही हूं। इसके बावजूद सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए। पूरे पश्चिम बंगाल में गुंडों का राज है।'

 

बता दें कि हलीशहर में एक टीएमसी कार्यकर्ता को पुलिस ने हिरासत में लिया था। कथित तौर पर बीमार पड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। इसी कार्यकर्ता के परिजनों से मिलने ममता बनर्जी वहां जा रही थी। लेकिन रास्ते में ही भारी हंगामा हो गया। 


और पढ़ें