logo

ट्रेंडिंग:

14KM लंबे राम पथ पर शराब-मांस नहीं मिलेगा; अयोध्या नगर निगम का फैसला

अयोध्या के राम पथ पर शराब और मांस की बिक्री पर भी रोक लगाने की तैयारी चल रही है। इसके साथ ही राम पथ पर इनरवियर के विज्ञापन भी नहीं चलेंगे।

ram path

राम पथ। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

अयोध्या नगर निगम 14 किलोमीटर लंबे राम पथ पर शराब और मांस की बिक्री पर रोक लगाने की तैयारी कर रहा है। इसे लेकर नगर निगम ने प्रस्ताव भी पास कर दिया है। अयोध्या में पहले से ही शराब और मांस की बिक्री पर प्रतिबंध है। अब यह प्रतिबंध राम पथ पर भी लगने जा रहा है।


न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, अयोध्या नगर निगम ने जो प्रस्ताव पास किया है, उसमें सिर्फ शराब-मांस की बिक्री पर ही रोक की बात नहीं है, बल्कि पान, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट और इनरवियर के विज्ञापन लगाने पर भी प्रतिबंध लगाने का जिक्र है। इसका मतलब हुआ कि अयोध्या और फैजाबाद को जोड़ने वाले राम पथ पर शराब और मांस की बिक्री के साथ-साथ बीड़ी-सिगरेट और इनरवियर के विज्ञापन भी नहीं लगाए जाएंगे।


14 किलोमीटर लंबा और 5 किलोमीटर चौड़ा राम पथ अयोध्या और फैजाबाद को जोड़ता है। राम पथ अयोध्या के सरयू तट से शुरू होता है और फैजाबाद तक जाता है। अभी इस रास्ते पर कई दुकानें हैं, जहां शराब और मांस की बिक्री होती है।


अयोध्या के मेयर गिरिश पति त्रिपाठी ने इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया, 'अयोध्या नगर निगम की एग्जीक्यूटिव कमेटी ने शहर की धार्मिक भावना को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंध का यह प्रस्ताव पास किया है।' 


एग्जीक्यूटिव कमेटी में मेयर, डिप्टी मेयर और 12 पार्षद होते हैं। कमेटी में एकमात्र मुस्लिम पार्षद सुल्तान अंसारी हैं, जो बीजेपी से हैं।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap