logo

ट्रेंडिंग:

कभी 20 लाख, कभी 26 लाख, अयोध्या में दीपोत्सव के नाम कितने रिकॉर्ड हैं?

अयोध्या में साल 2025 में एक बार फिर लाखों की संख्या में दीपक जलाकर पुराने रिकार्ड को तोड़ने की तैयारी की जा रही है। इस साल अयोध्या के घाटों पर 26 लाख से ज्यादा दीये जलाए जाएंगे।

Ayodhya Deepotsav 2025

Ayodhya Deepotsav 2025

हर साल की तरह इस साल भी अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी जोरों पर है। हर साल अयोध्या दीपोत्सव में एक नया वर्ल्ड रिकार्ड बनता है। इस साल 19 अक्टूबर 2025 में अयोध्या दीपोत्सव के दौरान 26 लाख 11 हजार 101 दीयों को एक साथ जलाकर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। सरयू घाट से लेकर राम की पैड़ी, चौधरी चरण सिंह घाट और लक्ष्मण किला तक हर घाट और हर कोना दीयों की रोशनी से जगमगाएगा। पिछेल साल यानी की साल 2024 में 25 लाख 12 हजार 585 दीप जलाकर एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया था। वहीं,  साल 2023 में अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान 22 लाख 23 हजार से ज्यादा दिए जलाए गए थे, जिससे उस समय एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना था। यह रिकार्ड साल 2022 के 15 लाख 76 हजार दिये के रिकॉर्ड को तोड़कर स्थापित हुआ था। 

 

दीपोत्सव में इस बार जन सहभागिता पर विशेष जोर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस साल करीब 33,000 वालंटियर दीपोत्सव में काम करेंगे, जिनमें छात्र, शिक्षक और सामाजिक संगठन शामिल हैं। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या इस आयोजन का समन्वय कर रहा है। विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रोफेसर और छात्र संगठन मिलकर इस भव्य उत्सव को सफल बना रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: किशनगंज: कांग्रेस और RJD के सामने ओवैसी सबसे बड़ी चुनौती, क्या है समीकरण?

 

कहां तक पहुंची हैं तैयारियां

17 अक्टूबर तक राम की पैड़ी के घाट नंबर 8, 9, 10 और 11 पर सजावट का काम लगभग आधा पूरा हो चुका था। लगभग 7-8 लाख दिये घाटों पर सज चुके थे। नोडल अधिकारी प्रो. संत शरण मिश्रा ने बताया कि बच्चों और छात्रों का उत्साह देखकर लगता है कि आने वाली पीढ़ी राम काज के प्रति कितनी समर्पित है।

 

प्रो. संत शरण मिश्रा के मुताबिक, दीपोत्सव के लिए  26 लाख दीयों में से 16 लाख दिये अयोध्या और आसपास के गांवों जैसे जयसिंहपुर, पुरा बाजार, गोसाईगंज के लगभग 40 कुम्हार परिवारों ने अपने हाथों से बनाए हैं। यह न केवल धार्मिक आयोजन है बल्कि ग्रामीण आजीविका से भी जुड़ा हुआ है। बाकी 10 लाख दिये औद्योगिक इकाइयों, महिला स्वयं सहायता समूहों और जन सहयोग से जुटाए गए हैं। इन दीयों को जलाने के लिए 55 लाख बत्तियां और 73,000 लीटर तेल की व्यवस्था की गई है।

 

 

यह भी पढ़ें: गुजरात सरकार में मजबूत हुए हर्ष संघवी, रिवाबा जाडेजा को कौन सा विभाग मिला? 

किस घाट पर कितने दिये लगेंगे?

  • राम की पैड़ी: 16 लाख दिये
  • विस्तारित राम की पैड़ी: 4.25 लाख दिये
  • चौधरी चरण सिंह घाट: 4.75 लाख दिये
  • भजन संध्या घाट: 5.25 लाख दिये
  • लक्ष्मण किला घाट और आसपास: 1.25 लाख दिये
  • हर घाट पर दीयों से भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान और पुष्पक विमान की आकृतियां बनाई जाएंगी, जो रात के अंधेरे में स्वर्णिम दृश्य पेश करेंगी।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap