logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट केस: आजम खान को मिली राहत, SC में UP सरकार की याचिका खारिज

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने इस मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की याचिका खारिज कर दी है।

आजम खान Azam Khan,

आजम खान, Photo Credit-PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने इस मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की याचिका खारिज कर दी है। मंगलवार 17 नवंबर को जस्टिस दीपांकर दत्ता और शील नागू की बेंच ने आजम खान की पत्नी तजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम खान की अपील को मंजूरी दे दी है, जिसमें उन्होंने मामले में इसी तरह की राहत मांगी थी।  

 

उत्तर प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें आजम खान की दोषसिद्धि पर रोक लगाई गई थी। यह मामला आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान के दो अलग-अलग जन्म प्रमाण पत्र बनवाने से जुड़ा है। आरोप है कि इन बर्थ सर्टिफिकेट का इस्तेमाल चुनाव लड़ने की पात्रता हासिल करने के लिए किया गया था।   

 

यह भी पढ़ें: 'गर्लफ्रेंड को उसी रेस्टोरेंट ले गया', सोनिया गांधी की बुक लॉन्च में बोले राहुल

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की यूपी सरकार की याचिका

(खबर अपडेट की जा रही है)

 

 

 


और पढ़ें