logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'लगा दो बार गोली मारी जाएगी', जेल में बिताए दिनों पर बोले आजम खान

समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र जारी करने से पहले आजम खान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने जेल में बिताए दिनों को याद करते हुए कहा कि उन्हें लगा था कि उन्हें और उनके बेटे को दो-दो बार गोली मारी जाएगी।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते आजम खान की तस्वीर

आजम खान, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

लखनऊ के होटल सेंट्रम में समाजवादी पार्टी (सपा) ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जेल में बिताए दिनों और बेटे अब्दुल्ला आजम से अलग किए जाने का दर्द बयां किया। आजम खान ने बताया कि एक समय उन्हें लगा था कि उन्हें और उनके बेटे को दो-दो बार गोली मारी जाएगी। दरअसल, जेल ले जाते समय अधिकारियों ने उन्हें एक गाड़ी में और उनके बेटे को दूसरी गाड़ी में बैठाया था। उस वक्त उन्हें यह भी नहीं पता था कि उनका बेटा कहां ले जाया जा रहा है और वह जिंदा भी है या नहीं। करीब दो घंटे तक उन्हें अब्दुल्ला की कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में पता चला कि बेटे को हरदोई जेल ले जाया गया है।

 

आजम खान ने कहा कि उन्हें खुद जेल में रहने से ज्यादा तकलीफ अपने बेटे को जेल में देखकर हुई। उन्होंने बताया कि अब्दुल्ला को उन्होंने एमटेक की पढ़ाई कराई थी और वह दो बार विधायक भी रह चुका है। इसके बावजूद उसे जेल में डाल दिया गया। आजम खान ने अपनी मां के साथ हुए व्यवहार का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनकी मां को घसीटकर थाने ले जाया गया था। अपने परिवार के साथ हुए व्यवहार की तुलना करते हुए उन्होंने कांग्रेस, मुगल शासकों और अंग्रेजों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके साथ जो हुआ, वैसा व्यवहार भगत सिंह के साथ भी अंग्रेजों ने नहीं किया था। इस दौरान उन्होंने अपनी तकलीफ शायरी के जरिए भी बयां की और कहा कि वह दर्द का समंदर हैं, लेकिन दूसरों का दर्द भी समझते हैं।

 

यह भी पढ़ें: UP विधानसभा चुनावों के लिए सपा का घोषणापत्र जारी, पढ़ें क्या-क्या एलान किया?

जब आजम खान को लगा था डर

आजम खान ने बताया कि जेल ले जाते समय अधिकारियों ने उनसे और उनके बेटे से अलग-अलग गाड़ियों में बैठने को कहा था। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि अब्दुल्ला को कहां ले जाया जा रहा है, लेकिन उन्हें इसका जवाब नहीं मिला। आजम खान ने कहा कि उस समय वह और उनका बेटा दोनों डरे हुए थे। उन्हें यह तक नहीं पता था कि आगे बेटे से मुलाकात होगी या नहीं। करीब दो घंटे तक उन्हें यह जानकारी नहीं मिली कि अब्दुल्ला जिंदा है या नहीं। बाद में पता चला कि उसे हरदोई जेल ले जाया गया है। आजम खान ने कहा कि वे दो घंटे उनके लिए बेहद मुश्किल भरे थे।

 

हम कमजोर किस्म के दो लोग, मैं और मेरा गम नसीब बेटा, जिसको मैंने एमटेक भी कराया, 2 बार विधायक रहा। वहां कोई नहीं था, लगा कि दो दो बार गोली मारी जाएगी। लेकिन वह मार देना बहुत बेहतर होगा, जब कहा कि आप किस इस गाड़ी में बैठिए, अब्दुल्ला को दूसरी गाड़ी में। अधिकारी ने कहा कि डरे हुए लोग, हम, अलावा डर के क्या हो सकता था हमारे अंदर। मैंने कहा कि इसे आप कहां लिए जा रहे हैं। बोले कि आप कहां ले जाएंगे, यह आपके पूछने का प्रश्न नहीं है। बेटे पता नहीं कि आज के बाद हम मिलेंगे नहीं तो नहीं मिलेंगे, लेकिन दो घंटे तक यह मालूम नहीं हुआ कि वह जिंदा है और वह हरदोई की जेल में है, वह लम्हे बहुत महंगे गुजरे।'- आजम खान

यह भी पढ़ें: 'आजम खान को एनकाउंटर का डर होना चाहिए', ऐसा क्यों बोले BJP नेता संगीत सोम?

शायरी के जरिए बयां किया दर्द

आजम खान ने अपने संबोधन में शायरी भी पढ़ी। उन्होंने कहा, 'मुझे शिकस्त-ए-दिल का मजा याद आ गया, और तुम क्यों उदास हो गए, क्या याद आ गया। कहने को जिंदगी थी बहुत मुख्तसर मगर, कुछ यूं बसर हुई कि खुदा याद आ गया।' उन्होंने कहा कि शायद वह भी इसी दौर और इसी कैफियत से गुजरे हैं। वह बहुत मुश्किल हालात से निकलकर आज कार्यकर्ताओं के सामने खड़े हैं।

 

आजम खान ने अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश की राजनीति पर भी बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री पद और आने वाले राजनीतिक दौर का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बार-बार बनेंगे और आगे भी कई मौके आएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जो लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं, उन्हें उनकी असली ताकत याद दिलानी होगी। उन्होंने कहा कि राजनीति में सिर्फ वही नहीं होता जो पहले से तय होता है, बल्कि आगे वह भी हो सकता है जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राजनीतिक परिस्थितियों को समझकर काम करने की अपील की।

 

यह भी पढ़ें: BJP पूछती थी राम मंदिर कब जाएंगे अखिलेश यादव? सपा ने तारीख बता दी

ओवैसी और इमरान मसूद पर साधा निशाना

आजम खान ने अपने संबोधन में असदुद्दीन ओवैसी और इमरान मसूद जैसे नेताओं पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं का मकसद अपनी जीत से ज्यादा दूसरे को हराना है। उन्होंने चुनावी जुलूसों का उदाहरण देते हुए कहा कि एक बार घोड़ों, गधों और टट्टुओं के साथ जुलूस निकाला गया था। यह कुरैशी साहब का जुलूस था और वह चुनाव जीत गए थे। आजम खान ने बताया कि वह उस समय वहीं बैठ गए थे। इसके कुछ देर बाद एक और जुलूस निकला। उनके मुताबिक, वह जुलूस अपनी हार का नहीं, बल्कि दूसरे को हराने के लिए निकाला जा रहा था।


और पढ़ें