logo

मूड

ट्रेंडिंग:

महिला ने प्रेमी संग मिलकर सास को उतारा मौत के घाट, किरायेदार से थे अवैध संबंध

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के निशातगंज में 65 वर्षीय निर्मला देवी की उनके ही घर में गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि उनकी बहू और घर के एक किराएदार के बीच अवैध संबंध थे जिसमें सास बाधा बन रही थी।

representative image of Murder Case

प्रतीकात्मक तस्वीर। (AI Generated Image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के निशातगंज इलाके में एक महिला ने उसके मकान मे रह रहे किराएदार के साथ मिलकर अपनी 65 वर्षीय सास निर्मला देवी की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि किराएदार के साथ महिला के प्रेम संबंध थे। वारदात को पूरी तैयारी के साथ अंजाम दिया गया। घटना को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने घर के CCTV कैमरे तक बंद कर दिए थे लेकिन पुलिस की जांच में सब कुछ सामने आ गया।

 

पुलिस की शुरुआती जांच में जो तथ्य सामने आए हैं वे बेहद चौंकाने वाले हैं। निर्मला देवी अपने बेटे त्रिदेश और बहू रंजना (44) के साथ गली नंबर-2 में रहती थीं। घर के ऊपरी हिस्से में किराएदार रहते थे। बेटा त्रिदेश बिजली विभाग में काम करता था और जिस वक्त घटना को अंजाम दिया गया उस वक्त वह काम से बाहर गया हुआ था। उनका पोता आदित्य भी डिलीवरी देने के लिए बाहर गया हुआ था। घर में अकेला पाकर बहू और उसके प्रेमी ने निर्मला देवी के हाथ-पैर बांधे और गला घोंटकर उन्हें मौत की नींद सुला दिया।

 

यह भी पढ़ें: 1 हजार रुपये के लिए ईद पर चली छुरियां, 2 सगे भाइयों की मौत

 

निशातगंज पुलिस के अनुसार, बहू रंजना के घर में रह रहे किराएदार राजन शर्मा के साथ अवैध संबंध थे। निर्मला देवी को इस बात की भनक लग गई थी और उन्होंने कई बार दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। घर में इसे लेकर अक्सर विवाद होना शुरू हो गया था। इसी वजह से दोनों ने सास को मारने की प्लानिंग कर डाली।

CCTV बंद कर दिया अंजाम

वारदात से ठीक पहले दोनों ने घर के CCTV कैमरे करीब दो घंटे के लिए बंद कर दिए थे। जब पोता आदित्य काम से लौटा तो उसने घर का दरवाजा खुला पाया। अंदर का नजारा देख उसकी चीख निकल गई, उसकी दादी के हाथ-पैर बंधे थे और वे बेसुध पड़ी थीं। उसने तुरंत पड़ोसियों और अपने पिता को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस को बहू रंजना की संदिग्ध हरकतों और घर के कैमरों के बंद होने पर शक हुआ, जिसके बाद पुलिस ने घर के लोगों से पूछताछ करनी शुरू कर दी।

 

यह भी पढ़ें: बिल्ली पालने से रोक रहे थे घरवाले, खुदकुशी कर बैठी MBBS स्टूडेंट

 

इस केस को सुलझाने में पुलिस के डॉग स्क्वॉड ने सबसे अहम भूमिका निभाई। क्राइम सीन का मुआयना करने के बाद जब खोजी कुत्ते के जरिए मामले की तह तक जाने की कोशिश की गई तो वह सीधा बाहर खड़े किराएदार राजन शर्मा पर झपट पड़ा। इसके बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर राजन और रंजना ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


और पढ़ें