logo

मूड

ट्रेंडिंग:

भीख मांगकर जिंदगी बिताने वाली महिला की मौत, घर के 30 बोरों से निकले 8.40 लाख

भीख मांगकर जिंदगी बिताने वाली 68 साल की महिला की मौत। जब लोगों ने घर की तलाशी ली तो 30 से ज्यादा बोरियों में लाखों रुपये भरे मिले।

Mandya beggar woman

भीख मांगने वाली महिला, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कर्नाटक के मांड्या शहर से एक बहुत ही हैरान करने वाली बात सामने आई है। यहां पर एक महिला थी जो अपनी पूरी जिंदगी सिर्फ भीख मांगकर ही गुजारती थी। अब वह पैसे किसी भी काम के नहीं बचे हैं क्योंकि कल ही उम्र से जुड़ी बीमारी के कारण उनकी मौत हो गई और उनके जोड़े गए पैसे पीछे छूट गए।

 

मांड्या में रहने वाली 68 साल की हूर नाम की इस महिला का निधन हो गया। जब स्थानीय लोगों ने उनके घर की तलाशी ली तो वे सब दंग रह गए। उनके घर के अंदर 30 से भी ज्यादा बोरियां रखी हुई थीं और उन बोरियों के अंदर 10, 20 और 50 रुपये के नोटों के साथ-साथ हजारों सिक्के ठूंसकर भरे हुए थे।

 

यह भी पढ़ें: पति ने कराई बॉयफ्रेंड से शादी, खुद भी साथ रहने को तैयार, सीतापुर की अजब कहानी

 

एक वीडियो में भी यह साफ देखा गया कि कैसे स्थानीय लोग उनके घर का सामान टटोल रहे हैं और पैसों की गिनती करने में लगे हुए हैं। हूर एक किराए के मकान में अपनी बहन के साथ मिलकर रहती थीं। उनकी उस बहन की मौत ठीक दो साल पहले हो चुकी थी। खास बात यह है कि इन दोनों बहनों में से किसी की भी शादी नहीं हुई थी।

 

यह भी पढ़ें: रिफाइंड तेल वाला टैंकर पलट गया, लूटने के लिए बाल्टी और डिब्बे लेकर पहुंच गए लोग

भाइयों में पैसों का बंटवारा

सारे पैसों की गिनती करने के बाद कुल रकम 8.40 लाख रुपये निकली। यह सारा पैसा उनके भाइयों को सौंप दिया गया। इनमें से एक भाई ने 6 लाख रुपये ले लिए जबकि दूसरे भाई को 2.40 लाख रुपये मिले जिसे उसने आगे चलकर एक मस्जिद में दान कर दिया।

Related Topic:#State News#karnataka

और पढ़ें