logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पश्चिम बंगाल विधानसभा भवन की कैंटीन में बेहोश मिला कर्मचारी, अस्पताल में मौत

पश्चिम बंगाल विधानसभा की कैंटीन में एक संविदा कर्मचारी बेहोश हालत में मिला था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पश्चिम बंगाल विधानसभा भवन के बाहर खड़ी एंबुलेंस। Photo Credit: ANI

पश्चिम बंगाल विधानसभा भवन के बाहर खड़ी एंबुलेंस। Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पश्चिम बंगाल विधानसभा की कैंटीन में एक कर्मचारी बेहोश हालत में मिला है। सोमवार सुबह कुछ लोगों ने उसे शौचालय में बेहोश पड़े देखा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया है। मृतक की पहचान 46 वर्षीय उमेश चंद्र दास के रूप में हुई है। 

उमेश चंद्र दास करीब 15 वर्षों से विधानसभा की कैंटीन में काम कर रहे थे। पुलिस ने कहा है कि वह सुबह करीब 9 बजकर 10 मिनट पर कैंटीन के शौचालय में बेहोश मिले। उन्हें कोलकाता मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

 

 

कोलकाता पुलिस ने कहा है कि मृतक के शरीर पर कोई चोट या बाहरी निशान नहीं हैं। घटना के संबंध में अभी तक कोई शिकायत भी नहीं मिली है। पुलिस अधिकारी ने कहा है कि मौत का कारण पता लगाने के लिए पंचनामा और पोस्टमार्टम की व्यवस्था की जा रही है। कोलकाता पुलिस के खुफिया विभाग की मर्डर इन्वेस्टिगेशन ब्रांच की एक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। 

 

Related Topic:#West bengal news

और पढ़ें