logo

ट्रेंडिंग:

बेंगलुरु मेट्रो किराए पर मचा बवाल, तेजस्वी सूर्या हिरासत में लिए गए, हुए रिहा

बेंगलुरु में बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या को हिरासत में ले लिया गया। तेजस्वी सूर्या मेट्रो के बढ़ते किराए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

news image

Tejasvi Surya, photo credit-x

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

कर्नाटक में इन दिनों मेट्रो किराए को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। बढ़ते किराए को लेकर विपक्षी नेता तेजस्वी सूर्या ने विरोध जताया है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर निशाना साधते हुए मांग की है कि राज्य की जनता के लिए जल्द से जल्द मेट्रो का किराया कम किया जाए। इसके बाद तेजस्वी सूर्या मेट्रो स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंच गए। हालांकि, उन्हें हिरासत में ले लिया गया क्योंकि बताया गया कि वह बिना अनुमति के प्रदर्शन कर रहे थे।


जेल से रिहा होने के बाद तेजस्वी सूर्या ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट के दावे और तंज ने सियासी गलियारों में खलबली मचा दी है। मेट्रो का किराया कम कराने के लिए तेजस्वी सूर्या 8 फरवरी को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के आवास पर गए और उनसे इस विषय पर बातचीत की। इसके बाद तेजस्वी सूर्या ने दावा किया कि मनोहर लाल खट्टर ने किराया कम करने का आदेश दिया है।

 

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड ने सुना दी सगाई की खबर, तो बॉडी बिल्डर बॉयफ्रेंड ने कर ली आत्महत्या

तेजस्वी सूर्या का विरोध प्रदर्शन

सोमवार को तेजस्वी सूर्या कथित तौर पर बिना परमिशन के कुछ लोगों के साथ मेट्रो स्टेशन पर विरोध करने पहुंचे। उनके साथ पार्टी के कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें नोटिस भेजा, लेकिन तेजस्वी सूर्या की ओर से कोई जवाब नहीं आया, इसलिए एक दिन बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

 

तेजस्वी सूर्या के गिरफ्तारी के दौरान वहां कई रिपोर्टर मौजूद थे। इस दौरान तेजस्वी सूर्या ने कर्नाटक सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि 'यह शर्मनाक है कि अधिकारी बुनियादी ढांचे की समस्याओं और सार्वजनिक परिवहन की बढ़ती लागत को दूर करने के बजाय प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले रहे हैं।'

 

उन्होंने यह भी कहा, 'हम किफायती सार्वजनिक परिवहन की मांग कर रहे हैं,' और दावा किया कि केंद्र सरकार के दबाव के कारण प्रस्तावित किराया वृद्धि को दूसरी बार रोक दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें: महिला टीचर ने पूछा- देर से क्यों आए? तो स्टूडेंट ने जड़ दिया थप्पड़

कांग्रेस को बोला- खाली ट्रंक

जेल से रिहा होने के बाद तेजस्वी सूर्या ने कर्नाटक सरकार की कड़ी निंदा की। साथ ही कर्नाटक सरकार को साफ शब्दों में यह संदेश दिया कि उनकी आवाज को कोई नहीं दबा सकता।

 

 

तेजस्वी सूर्या ने एक्स पर लिखा, 'मुझे गिरफ्तार करने से मेरी आवाज नहीं दबेगी। यह शर्मनाक है कि कांग्रेस सरकार ने मुझे सच सबके सामने लाने के लिए गिरफ्तार किया। यह एक खाली ट्रंक सरकार है। कर्नाटक की आर्थिक स्थिति खराब है और नागरिक बढ़ते मेट्रो किराए और आसमान छूती कीमतों के रूप में इसकी कीमत चुका रहे हैं। अब कोई बहाना नहीं चलेगा। मुख्यमंत्री को बजट में लिखित तौर पर बढ़ते मेट्रो किराए पर जवाब देना होगा।'


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap