logo

ट्रेंडिंग:

तेज धमाका, फटे कपड़े, चीख-पुकार..., भुवनेश्वर धमाके का CCTV फुटेज डरा देगा

27 जनवरी को हुए इस वारदात की जांच अब NIA के हवाले है। स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर केंद्रीय एजेंसी, साजिश के तार सुलझाने की कोशिशों में जुटी है।

CCTV Footage

छत पर ब्लास्ट के बाद भागते लोग। Photo Credit: CCTV

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक ऐसा धमाका हुआ है, जिसके बाद आम लोग बेहद डरे हुए हैं। सुंदरपाड़ा इलाके में एक कुख्यात हीस्ट्रीशीटर शहनवाज मलिक ने अपने घर की छत पर ही बम बनाने की ऐसी कोशिश की है कि आसपास खड़े 4 लोग गंभीर रूप से जख्म हो गए हैं। बम धमाके का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह धमाका इतना तेज था कि साजिश के तार ज्यादा बड़े होने की आशंका है। अब इस केस की जांच नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी NIA करने वाली है।

हादसे का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बम धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए। आरोपी अपने घर की छत से ही वीडियो का लाइव टेस्ट कर रहा था। NIA और भुवनेश्वर पुलिस, मिलकर अब इस बम धमाके के तार को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ या ओडिशा, 'महानदी' के पानी पर किसका हक ज्यादा? तय नहीं कर पा रही सरकार

भुवनेश्वर में हुआ क्या?

घटना 27 जनवरी की है। भुवनेश्वर में हिस्ट्रीशीटर शहनवाज मलिक अपने घर की छत पर देसी बम बना रहा था। उसके घरवाले भी वहां मौजूद थे। अचानक तेज धमाका होता है। आसपास खड़े लोगों के कपड़े फट जाते हैं, कपड़ों में आग लग जाती है। 

एक महिला के कपड़ों में आग लगती है, वह कपड़ा निकालने लगती है। एक लड़की इस हद तक जख्मी हो गई कि इधर-उधर भागती है। लोग आनन-फानन में टंकी का पानी खोलते हैं। कुछ लोगों के शरीर से खून भी बहता है। स्थानीय पुलिस ने दावा किया है कि शहनवाज किसी से दुश्मनी का बदला लेना चाहता था, इसलिए बम बना रहा था। 

यह भी पढ़ें: ओडिशा में भड़का क्यों है ट्रांस समुदाय, आखिर हुआ क्या है?

क्या सवाल उठ रहे हैं?

शहनवाज के पास इतनी बड़ी संख्या में विस्फोटक कहां से आए। उसका पहले से ही आपराधिक इतिहास रहा है, इस बार उसके निशाने पर कौन था। सिर्फ एक जगह पर इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक का होना चौंकाने वाला है। अभी तक इस केस की जांच पुलिस कर रही है लेकिन NIA के जवान भी सहयोग कर रहे हैं। अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया है, वहां की मिट्टी और सैंपल इकट्ठा किया है।

यह भी पढ़ें: ओडिशा में जुंओं ने खा डाला लड़की का सिर, सड़न के बाद गंवाई जान

किन सवालों के जवाब चाहती है जांच एजेंसी?

शहनवाज क्रूड बम क्यों बना रहा था, किसके इशारे पर बना रहा था, आने वाले दिनों में उसका प्लान किया था। शहनवाज के खिलाफ आसपास के कई थानों में दर्जनों आपराधिक मामले हैं। अब फॉरेंसिक टीमें यह जवाब तलाश रहीं हैं कि आखिर इस हमले का मास्टरमाइंड कौन है। पुलिस, उससे जुड़े लोगों पर भी नजर रख रही है। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap