logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बिहार के गयाजी में दो सगे भाइयों पर फायरिंग, ASI के बेटे की मौत, बड़ा भाई गंभीर

बिहार के गयाजी में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दो सगे भाईयों को गोली मारकर मारने की कोशिश की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

representative image of Crime Scene

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार के गयाजी में सोमवार देर रात महानवमी के मौके पर दो सगे भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक और घायल दोनों मोतिहारी में तैनात ASI के बेटे हैं। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मानपुर इलाके के नौरंगा आहार के पास सिद्धार्थपुरी मोहल्ले के निकट हुई है। घायल को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

 

मृतक की पहचान रानू सिंह उर्फ रानू शेखर के रूप में हुई है, जबकि घायल बड़ा भाई मोनू सिंह उर्फ मोनू शेखर है। दोनों के पिता सुधांशु शेखर उर्फ पिंटू सिंह हैं, जो मूल रूप से अतरी थाना क्षेत्र के जेठियन गांव के रहने वाले हैं और फिलहाल मोतिहारी में ASI के पद पर तैनात हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'दीपावली तक कोई प्रोटेस्ट नहीं', अभिजीत दीपके ने बताया अब क्या करेगी CJP?

कई राउंड की फायरिंग

अस्पताल में डॉक्टरों ने रानू सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं मोनू सिंह की हालत गंभीर देखकर उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान रानू सिंह के रूप में हो पाई है, घायल युवक की पहचान उसके बड़े भाई मोनू सिंह के रूप में हुई  है। बताया जा रहा है कि दोनों के पिता मोतिहारी जिले में ASI के पद पर तैनात हैं। पिता को घटना की जानकारी दे दी गई है। वे मोतिहारी से गयाजी के लिए रवाना हो गए हैं।

क्या बोले परिजन?

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि दोनों भाई थे और साथ में ही रहते थे। किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। फिर भी अपराधियों ने क्यों फायरिंग की, यह समझ से परे है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

पुलिस कर रही है जांच

सूचना मिलते ही गयाजी पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण किया और खाली खोखे बरामद किए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अपराधियों की पहचान के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, ड्राइवर भी पकड़ा गया

 पुरानी रंजिश का एंगल

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पुरानी रंजिश का एंगल सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों का कुछ दिन पहले कुछ लोगों से विवाद हुआ था। उसी विवाद में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया हो सकता है। हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।


एसएसपी ने बताया कि घटना गंभीर है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। गयाजी में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर पुलिस अलर्ट पर है और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

Related Topic:#bihar news

और पढ़ें