logo

ट्रेंडिंग:

बिहार: डिप्टी CM सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली धमकी मामले में पटना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जिस नंबर से धमकी दी गई है, वह किसी विक्रम यादव के नाम पर दर्ज है। पढ़ें संजय सिंह की रिपोर्ट।

Samrat Choudhry

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी। (Photo Credit: PTI)

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को जान से मारने की धमकी के बाद, अब मौजूदा उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी उनके एक समर्थक को मैसेज द्वारा भेजी गई थी। धमकी के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पटना पुलिस को भले ही लिखित शिकायत न मिली हो पर मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने खुद मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।  

मालूम हो कि हाल के दिनों में पार्टी के बाहर और भीतर सम्राट चौधरी की लोकप्रियता काफी बढी है। मॉनसून सत्र में भी उनका तेवर आक्रामक था। सत्ता और विपक्ष के बीच होनेवाले रोजगार बहस में चौधरी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री के हर कार्यक्रम में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहती है। कम उम्र में उन्होंने बड़ी लोकप्रियता हासिल की है। यही कारण है कि वह कई लोगों के नजरों में खटकने लगे हैं। 

यह भी पढ़ें: पंचायत सचिव से बोले तेजस्वी के विधायक- जूता से मारेंगे, ऑडियो वायरल

सम्राट चौधरी के फोन पर आई थी धमकी

पार्टी सूत्रों ने बताया कि शनिवार को चौधरी के एक समर्थक के मोबाइल पर मैसेज आया था। उस मैसेज में लिखा था कि हेलो सर, चौबीस घंटे के भीतर सम्राट चौधरी को गोली मार दूंगा, सच बोल रहा हूं। इस मैसेज के आने के बाद पूरे राजनीतिक हलके में हंगामा मच गया। पुलिस की भी भागदौड़ बढ़ गई। जब इस नंबर की जांच ट्यू कालर पर की गई तो पाया गया कि जिस नंबर से मैसेज भेजा गया था वह विक्रम यादव के नाम पर दर्ज है। 

यह भी पढ़ें: 'तेजस्वी को BJP-JDU से जान का खतरा', मां राबड़ी ने लगाया गंभीर आरोप

राबड़ी देवी ने भी धमकी देने का आरोप लगाया था 

हर दल के नेता इस मैसेज का मूल्यांकन अपने अपने स्तर से कर रहे हैं। पुलिस भी ठोस नतीजे पर पहुंचने का प्रयास कर रही है। मालूम हो कि इस घटना से पूर्व राबड़ी देवी (पूर्व मुख्यमंत्री) ने आरोप लगाया था कि उनके पुत्र और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को जेडीयू और बीजेपी से जान का खतरा है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गुंडा भी कहा था।

राबड़ी देवी के बयान के बाद भी सनसनी फैली थी। बहरहाल राजनीति के जानकारों का कहना है कि सत्ता हो या विपक्ष सब सस्ती लोकप्रियता के लिए परेशान हैं। इस तरह की ओछी हरकत से दोनों पक्षों को बचना चाहिए। इस तरह के माहौल का बुरा असर वोटरों पर पड़ता है।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap