logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बिहार की 'किडनैपिंग इंडस्ट्री' में एक IPS का हाथ, पूर्व DGP ने किसका नाम लिया?

बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय ने राज्य में किडनैपिंग इंडस्ट्री के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है। इसके लिए उन्होंने पश्चिम चंपारण के तत्कालीन एसपी को जिम्मेदार ठहराया है।

gupteshwar pandey

गुप्तेश्वर पाण्डेय । Photo Credit: X/@ips_gupteshwar

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार के पूर्व डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गुप्तेश्वर पाण्डेय ने एक बड़ा और विवादास्पद दावा किया है। उन्होंने कहा कि बिहार की कुख्यात किडनैपिंग इंडस्ट्री का जन्म अपराधियों की वजह से नहीं, बल्कि पुलिस की एक गलत रणनीति से शुरू हुआ।

 

गुप्तेश्वर पांडे ने बताया कि यह सब तब शुरू हुआ जब पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया और बगहा इलाकों में डकैती की घटनाएं बहुत ज्यादा हो गई थीं। कई गिरोह खुले आम घूम रहे थे और डकैतियां कर रहे थे। पुलिस के ऊपर इस पर काबू पाने का बहुत दबाव था। जिले के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक (एसपी) पर भी सवाल उठ रहे थे कि वह अपराध नहीं रोक पा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: नीतीश के इस्तीफे से बिहार में हलचल, पप्पू यादव बोले- जनता के साथ न हो धोखा

पुलिस को ठहराया जिम्मेदार

पाण्डेय के अनुसार, जब डकैतियों पर काबू नहीं पाया जा सका तो उस एसपी ने अपराधियों के साथ एक अनौपचारिक समझौता कर लिया। उन्होंने अपराधी गिरोहों को चेतावनी दी कि डकैती करने पर पुलिस भारी कार्रवाई करेगी। इसलिए वे अमीर लोगों का अपहरण करके फिरौती मांगें।

 

इस बदलाव के बाद बिहार में अपहरण एक संगठित अपराध के रूप में शुरू हो गया और पूरे राज्य में फैल गया। हालांकि, गुप्तेश्वर पाण्डेय ने उस अधिकारी का पूरा नाम नहीं बताया। उन्होंने सिर्फ 'डैश डैश यादव' कहा और बताया कि वह आंध्र प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी थे, जो उस समय बिहार में डेपुटेशन पर थे।

नीतीश कुमार की तारीफ की

पूर्व डीजीपी ने कहा कि यह बिहार के अपराधिक इतिहास का हिस्सा है। कई वरिष्ठ और रिटायर्ड पुलिस अधिकारी इस बात की पुष्टि कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: ग्लोबल मार्केट तक पहुंचा बिहार का मखाना, दुबई पहुंची 2 टन की पहली खेप

 

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सत्ता में आने के बाद स्थिति सुधरी। नीतीश कुमार ने सख्त प्रशासनिक कदम उठाए और पुलिस में सुधार किए। इसके कारण अपहरण की घटनाएं काफी कम हो गईं और पूरे राज्य में कानून-व्यवस्था बेहतर हुई।

Related Topic:#bihar news

और पढ़ें