logo

मूड

ट्रेंडिंग:

लड़की से मिलने गए पुलिस अफसर को लोगों ने पकड़ा तो चला दी गोली, 1 की मौत

मधुबनी जिले के एक गांव में सब इंस्पेक्टर (ASI) एक लड़की से मिलने गया। जब गांव के लोगों ने इसका विरोध किया, तो एसआई ने कथित तौर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई।

police

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार के मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ में देर शाम एक बड़ी वारदात हो गई। यहां एक एएसआई ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक युवक अशोक कुमार की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, बाबूबरही थाने में तैनात एएसआई पर आरोप लगा है कि उसने घर में घुसकर खिड़की से ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। फायरिंग में चार लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की मौत हो गई। गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि कि पुलिसकर्मी अक्सर उसे महिला के घर आता जाता था। घायलों को इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार,  शाम एएसआई किसी मामले को लेकर बलिराजगढ़ गांव पहुंचा था। इसी दौरान वह किसी महिला के घर घुस गया। लोगों ने जब उसका विरोध किया तो विवाद हो गया। लोगों ने उस पर घर में घुसने का आरोप लगाया। इसके बाद एएसआई आक्रोशित हो गया और उसने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खिड़की से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। फायरिंग में चार लोग गोली लगने से घायल होकर गिर पड़े। चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बाबूबरही थाने और वरीय अधिकारियों को दी।

 

यह भी पढ़ें:  '6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद की नींव रखूंगा', विधायक हुमायूं कबीर ने किया एलान

 

एक की मौत, तीन घायल

घटना के बाद सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में तनाव का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही बाबूबरही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने की कोशिश की। आक्रोशित ग्रामीणों ने एएसआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा भी किया।

 

घटना की सूचना मिलते ही मधुबनी एसएसपी योगेंद्र कुमार खुद मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। एसएसपी ने बताया कि आरोपी एएसआई को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। चाहे वह आम आदमी हो या पुलिसकर्मी। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: पत्नी को महंगी कार का था शौक, पति ने भोपाल के कार शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार

पुलिस टीम ने जुटाए सबूत

घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से खोखा और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस का काम लोगों की सुरक्षा करना है लेकिन यहां पुलिसकर्मी ही लोगों पर गोली चला रहा है। उन्होंने आरोपी एएसआई को बर्खास्त करने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। 


और पढ़ें