logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बिहार: मछुआरे के जाल में फंसी गंगा डॉल्फिन, मारकर बोला, 'इससे तेल निकालूंगा'

बिहार के सहरसा में कोसी नदी में मछुआरे के जाल गांगेय डॉल्फिन फंस गई। मछुवारे ने डॉल्फिन को मार डाला और बोला की वह इससे तेल निकालेगा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Gangetic Dolphin Bihar, Dolphin Viral Video

डॉल्फिन को नाव पर रखता मछुआरा, Photo Credit-Social Media (Enhanced By Chatgpt)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार के सहरसा में कोसी नदी में एक मछुआरे के जाल में राष्ट्रीय जलीय जीव 'गांगेय डॉल्फिन' फंस गई। मछुआरे ने उसे मार डाला और बोला कि इससे वह तेल निकालेगा। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आते ही जिला प्रशासन और वन विभाग हरकत में आ गया। वन विभाग की टीम ने मृत डॉल्फिन को कब्जे में लेकर आरोपी मछुआरे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

 

बता दें कि गांगेय डॉल्फिन को स्थानीय भाषा में गंगा सूंस भी कहा जाता है, जिसे 5 अक्टूबर 2009 को राष्ट्रीय गंगा नदी बेसिन प्राधिकरण की बैठक में भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया गया था। गांगेय डॉल्फिन को मारने के मामले में आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

 

यह भी पढ़ें: पहले मारा, लाश के किए कई टुकड़े, आंतें तक निकाल लीं, पत्नी ही निकली पति की कातिल

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में आरोपी की पहचान बिहार के सहरसा जिले के डरहार गांव निवासी वीरेंद्र मुखिया के रूप में हुई है। आरोपी नाव चलाकर मछली पकड़ने का काम करता है। मछली पकड़ने के दौरान उसके जाल में डॉल्फिन फंस गई। आरोप है कि मछुआरे ने डॉल्फिन को जाल से निकालने के बाद उसे अपनी नाव पर लाद लिया और उसे घर ले जाने की तैयारी करने लगा।

नाव पर डॉल्फिन लदी देख वहां मौजूद एक स्थानीय जागरूक युवक ने मछुआरे को टोका और उससे पूछताछ की। युवक ने मछुआरे को यह भी समझाया कि डॉल्फिन भारत का 'राष्ट्रीय जलीय जीव' है और इसे कानून के तहत पूर्ण संरक्षण मिला हुआ है, इसका शिकार करना गैर-कानूनी और दंडनीय अपराध है। हालांकि मछुआरे ने युवक की बात को अनसुना कर दिया और खुलेआम बोला कि वह डॉल्फिन का शिकार करके उससे तेल निकालेगा। इस पूरी घटना और मछुआरे के साथ युवक की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वन विभाग ने दर्ज किया FIR

मौके पर आसपास के गांव वाले भी बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए। लोगों को अपनी ओर आता देख मछुआरा डॉल्फिन को नदी किनारे ही छोड़कर मौके से फरार हो गया। वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर वन विभाग की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मृत डॉल्फिन को विधिवत अपने कब्जे में लिया। वन विभाग द्वारा आरोपित वीरेंद्र मुखिया के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस की टीम मछुआरे के संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी कर रही है। 

Related Topic:#bihar news

और पढ़ें