logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सिपाही भर्ती के लिए जल्द होगा फिजिकल टेस्ट, परिषद ने जारी की सूचना

केंद्रीय चयन परिषद ने कहा है कि बिहार की मूल निवासी महिला को ही आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। 

प्रतीकात्मक तस्वीर । Photo Credit: AI Generated

प्रतीकात्मक तस्वीर । Photo Credit: AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

संजय सिंह,पटनाकेंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस में सिपाही के कुल 19,838 पदों के लिए 16 जुलाई से 3 अगस्त तक छह चरणों में आयोजित लिखित परीक्षा और सिपाही चालक के 4,361 पदों के लिए होने वाली लिखित परीक्षा से संबंधित दो महत्वपूर्ण सूचनाएं जारी की हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि सिपाही भर्ती में बिहार की मूल निवासी महिला अभ्यर्थियों को ही 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।

 

केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) ने स्पष्ट किया है कि सिपाही के 19,838 पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) आगामी दिसंबर माह में आयोजित की जाएगी। परिषद का कहना है कि लिखित परीक्षा का परिणाम और उसके आधार पर शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची समय पर प्रकाशित कर दी जाएगी।

 

यह भी पढ़ेंः क्या पीएम की मां पर दिया गया बयान बिहार में राहुल पर भारी पड़ जाएगा?

मूल निवासी को रिजर्वेशन

इसी तरह, सिपाही चालक के रिक्त 4,361 पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन भी दिसंबर माह में ही संभावित है। परिषद ने बताया कि चालक सिपाही भर्ती परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी भी समयानुसार जारी कर दी जाएगी।


इसके अलावा, केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही
भर्ती) ने बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 9 जुलाई को जारी संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा है कि बिहार राज्य की सभी सरकारी सेवाओं और संवर्गों के सभी स्तरों पर सीधी नियुक्तियों में केवल राज्य की मूल निवासी महिला अभ्यर्थियों को ही 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

 

यह भी पढ़ेंः मुरादाबाद: गड्ढे में दबाया गोमांस, SSP ने 10 पुलिसवालों पर गिराई गाज

 

 

Related Topic:#

और पढ़ें