logo

ट्रेंडिंग:

बिहार में गिरा एक और पुल, पूरा होने से पहले ही बीच से टूटा 2.89 करोड़ का ब्रिज

बिहार में पुल गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा घटना गोपालगंज जिले से आई है। जहां करोड़ों रुपये का पुल पूरा होने से पहले ही गिर गया।

bridge collapses in Bihar

गोपालगंज में निर्माणाधीन पुल गिरा, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बिहार में पुल गिरने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब नया मामला गोपालगंज जिले से आया है, जहां बन रहे पुल का एक हिस्सा अचानक गिर गया। यह पुल सिधवलिया ब्लॉक में घोघारी नदी पर बन रहा था। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन करोड़ों रुपये के इस प्रोजेक्ट को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य के ग्रामीण कार्य विभाग की देखरेख में बन रहे इस छोटे से पुल पर लगभग 2.87 करोड़ रुपये का खर्च आया है। पुल का कंस्ट्रक्शन पूरा भी नहीं हुआ था कि उसका एक हिस्सा अचानक गिर गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल की क्वालिटी को लेकर पहले भी चिंता जताई गई थी।

 

यह भी पढ़ें: UGC नियमों का असर दिखने लगा? बिहार-झारखंड में BJP-ABVP को मिली हार

असिस्टेंट और जूनियर इंजीनियर पर होगी कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलने पर डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट पवन कुमार सिन्हा मौके पर पहुंचे और तुरंत जांच के आदेश दिए। शुरुआती जांच में पाया गया कि संबंधित असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर कंस्ट्रक्शन के काम की ठीक से निगरानी नहीं कर पाए। इसके बाद, डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया है। जिसमें सस्पेंशन और सर्विस टर्मिनेशन शामिल है।

 

इसके अलावा, पुल का निर्माण कर रहे ठेकेदार को भी ब्लैकलिस्ट करने का आदेश दिया गया है। जांच में यह बात सामने आई कि निर्माण के दौरान गुणवत्ता मानकों और तय प्रोटोकॉल का पालन सही तरीके से नहीं किया गया। प्रशासन का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

 

यह भी पढ़ें: 'अब चांद निकला', महिला पर WhatsAPP ग्रुप में किया कमेंट, HC ने रद्द की FIR

बिहार में नहीं रुक रहा पुल गिरने का सिलसिला

बिहार में पिछले कुछ वर्षों में पुलों का गिरना एक आम घटना बन गई है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, निगरानी व्यवस्था और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • जून 2024: अररिया के सिकटी में उद्घाटन से पहले ही पुल गिरा।
  • जून-अगस्त 2023: भागलपुर का चर्चित सुल्तानपुर-अगुवानी घाट पुल दो बार गंगा नदी में समाया।
  • साल 2024: अब तक एक दर्जन से अधिक छोटे-बड़े पुल जमींदोज हो चुके हैं।

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap