logo

मूड

ट्रेंडिंग:

वंदे मातरम पर हिमाचल विधानसभा में हंगामा, सदन के भीतर भिड़े BJP-कांग्रेस विधायक

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन बीजेपी के विधायकों ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को हंगामा किया और सदन वॉकआउट किया।

Himachal Assembly Congress bjp mla

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू। Photo Credit- Khabargaon

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हो गया। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले राष्ट्रगीत का गायन नहीं कराए जाने को लेकर बीजेपी विधायकों ने आपत्ति जताई और विरोध शुरू कर दिया। सदन को शनिवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दिया गया है।

 

बीजेपी विधायकों ने सवाल उठाया कि विधानसभा सत्र की शुरुआत जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर राष्ट्रगीत का गायन क्यों नहीं कराया गया। इस मुद्दे पर विपक्षी विधायक नारेबाजी और विरोध करते हुए सदन में अपनी बात रखने लगे। देखते ही देखते माहौल गरमा गया और सत्ता पक्ष तथा विपक्ष के विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।

 

यह भी पढ़ें: डेटिंग ऐप पर दोस्ती के बाद 72.94 लाख की ठगी, ऐसे फंसे पटना के 2 युवक

सदन से बाहर निकल आए विधायक

हंगामे के बीच बीजेपी विधायक विरोध जताते हुए सदन से बाहर निकल आए। इसके बाद कांग्रेस के कुछ विधायक भी सदन से बाहर आए और दोनों पक्षों के बीच विधानसभा परिसर में भी राजनीतिक तनातनी देखने को मिली।

पहले से गरम था वंदे मातरम का मुद्दा

दरअसल, देशभर में इन दिनों वंदे मातरम के गायन को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक विवाद चल रहा है। कांग्रेस कार्यसमिति ने पार्टी के कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत के शुरुआती दो छंद गाने का फैसला दोहराया है। बीजेपी ने कांग्रेस के इस रुख का कड़ा विरोध किया है। 

 

यह भी पढ़ें: मथुरा में ओमेक्स मॉल की शटरिंग भरभराकर गिरी, 3 मजदूरों की मौत; 1 गंभीर

विधायक दल की बैठक में चर्चा

हिमाचल विधानसभा में सत्र शुरू होने से एक दिन पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी। बीजेपी विधायक रणधीर शर्मा के अनुसार, कांग्रेस की ओर से वंदे मातरम के केवल दो छंद गाने के निर्णय के विरोध में बीजेपी विधायक दल की बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया था। 

 

ऐसे में सत्र के पहले ही दिन विधानसभा में वंदे मातरम को लेकर हुआ हंगामा राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आने वाले दिनों में यह मुद्दा सदन की कार्यवाही के दौरान भी तूल पकड़ सकता है।


और पढ़ें