logo

मूड

ट्रेंडिंग:

BJP के मंत्री रहे, 18 साल छोटी कांग्रेस नेता से की शादी, कौन हैं दीपक जोशी?

कांग्रेस की नेता पल्लवी राज सक्सेना से शादी करने के बाद बीजेपी नेता दीपक जोशी चर्चा में आ गए हैं। दोनों की उम्र में 18 साल का अंतर है।

deepak joshi and pallavi raj saxena

दीपक जोशी और पल्लवी राज सक्सेना, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री रहे दीपक जोशी एक बार फिर से अपनी शादी की वजह से चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने खुद से 18 साल छोटी कांग्रेस नेता पल्लवी राज सक्सेना से शादी कर ली है। इस शादी के बारे में पल्लवी राज सक्सेना ने बताया है कि उनकी शादी 4 दिसंबर को हुई है और उनका कहना है कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है। इससे पहले शादी के दिन जब खबरें आई थीं तब पल्लवी राज सक्सेना ने कहा था कि वह दीपक जोशी को जानती ही नहीं हैं। अब इस पर उनका कहना है कि उसी दिन उनके पिता को पैरालिसिस का अटैक आया था इसलिए ऐसा बयान दिया।

 

रिपोर्ट के मुताबिक, यह दीपक जोशी की तीसरी शादी है। इसके बारे में दैनिक भास्कर से बातचीत में पल्लवी राज सक्सेना का कहना है, 'इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं थी लेकिन अभी दो महिलाओं के बारे में सूचना मिल रही है। एक महिला महिला का कहना है कि वह 2016 से विवाहित थी लेकिन दीपक जी की पत्नी विजया दीदी की मृत्यु 2021 में हुई है। दूसरी महिला के बारे में कहा जा रहा है कि वह जनवरी 2025 में आई लेकिन मैंने कभी उनको साथ नहीं देखा। वह जो तारीख 21 जनवरी 2025 बता रही हैं, उस टाइम से अब तक मैं दीपक जी के साथ हूं।'

 

यह भी पढ़ें: 'एक भी मौत नहीं, 78 गिरफ्तार,' कोडीन पर SP को विधानसभा में घेर गए CM योगी

 

पल्लवी राज सक्सेना ने बताया है कि यह उनकी पहली शादी नहीं है और वह 17 साल से तलाकशुदा हैं। उनका 18 साल का एक बेटा भी है। पल्लवी की उम्र 45 साल है और दीपक जोशी 63 साल के हो गए हैं। अन्य महिलाओं से शादी के आरोपों के बारे में पल्लवी का कहना है कि इसका जवाब दीपक ही देंगे।

कौन हैं दीपक और पल्लवी?

 

लंबे समय तक बीजेपी में काम कर रहे दीपक जोशी साल 2003 में बागली विधानसभा के विधायक बने थे। 2008 में हाटपीपलिया से चुनाव ल़े और फिर जीते। 2013 में तीसरी बार चुनाव जीते तो शिवराज सिंह चौहान की सरकार में राज्यमंत्री बने। 2018 में वह हाटपीपलिया सीट से चुनाव हार गए थे। 2020 के उपचुनाव में जब बीजेपी ने उनकी जगह कांग्रेस से आए मनोज चौधरी को टिकट दे दिया तो दीपक जोशी बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए।

 

यह भी पढ़ें: 'कोडीन भैया' बहाना, माफिया निशाना, यूपी में क्या दांव चल रहे अखिलेश यादव?

 

2023 में कांग्रेस ने उन्हें खातेगांव से चुनाव लड़वाया लेकिन फिर से वह हार गए। 2024 में जब बुधनी में उपचुनाव हुए तब वह बीजेपी में लौट आए। वहीं पल्लवी राज सक्सेना महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव रही हैं। 

Related Topic:#Madhya Pradesh News

और पढ़ें