logo

मूड

ट्रेंडिंग:

UP राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की लिस्ट, किन 8 नामों पर लगी मोहर?

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से कुल 8 नामों पर मोहर लगी है।

cm yogi and nitin nabin

योगी आदित्यनाथ और नितिन नवीन, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए लंबे इंतजार के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से जारी इस लिस्ट में कुल 8 नाम शामिल हैं।  BJP के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी और राज्यसभा सांसद तरुण चुग की ओर से जारी इस लिस्ट में इस बार कई नए चेहरों की भी एंट्री हुई है। 10 सीटों के लिए होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन है और पार्टी ने इससे ठीक एक दिन पहले उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी है। 

 

पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया और इन नामों की जानकारी शेयर की। 

 

  • धर्मपाल सिंह
  • राधाकांत ओझा
  • प्रकाश पाल
  • विद्यासागर सोनकर
  • गोपी कृष्णा पाण्डेय
  • प्रियंका सिंह रावत
  • राम प्रताप सिंह चौहान
  • श्रुति गंगवार

यह भी पढ़ें: 'लाखों पद रिक्त, हजार पर भर्तियां,' राहुल गांधी ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी

2  एससी उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी के लिए यह राज्सभा चुनाव काफी अहम हैं क्योंकि यह चुनाव उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हो रहे हैं। पार्टी इन चुनावों के जरिए अलग-अलग जातिय और सामाजिक समीकरणों की कोशिश कर रही थी और इसके लिए कई स्तरों पर मंथन हुआ है। पार्टी की ओर से जारी लिस्ट में  3 ओबीसी उम्मीदवार, 2 एससी उम्मीदवार और तीन सामान्य वर्ग के उम्मीदवार हैं। आठ उम्मीदवारों में कुल 2 महिलाओं को भी जगह मिली है। ओबीसी में लोधी, पाल और कुर्मी समाज से एक-एक टिकट दिया गया है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह लोधी को भी पार्टी ने टिकट दिया है। 

हरदीप पुरी का नाम नहीं

इस लिस्ट में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है। नामों की घोषणा से पहले केंद्रीय मंत्री हपदीप पुरी का नाम संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट में सबसे आगे चल रहा था लेकिन उनका नाम इस लिस्ट में नहीं है। इसके साथ ही कवि कुमार विश्वास के नाम की भी सोशल मीडिया पर चर्चा थी लेकिन उनका नाम भी इस लिस्ट में नहीं है। इसके साथ ही स्मृति ईरानी , हरीश द्विवेदी, शक्तिकांता दास जैसे लोगों का नाम भी संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट में चल रहा था लेकिन पार्टी ने इन्हें टिकट नहीं दिया है। 


और पढ़ें