logo

मूड

ट्रेंडिंग:

यूपी के 75 जिलों में ब्लैकआउट मॉकड्रिल, काशी में भी गूंजे सायरन

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में आपातकालीन तैयारियों को परखने के लिए ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जानें कैसे सुरक्षा एजेंसियों ने इस अभ्यास को पूरा किया।

UP Blackout Mock Drill

यूपी में ब्लैकआउट मॉकड्रिल। (Photo Credit: X/@UPGovt)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

युद्ध और आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिक सुरक्षा की तैयारियों को परखने के लिए आज शाम ठीक 6 बजे उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक साथ 'ब्लैकआउट मॉक ड्रिल' किया गया। इस दौरान सायरन की तेज गूंज के साथ ही शहर के चिह्नित इलाकों की बिजली कुछ समय के लिए पूरी तरह बंद कर दी गई। राजधानी लखनऊ की रिजर्व पुलिस लाइन के साथ-साथ काशी में भी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहीं।

​बाबतपुर बॉटलिंग प्लांट पर रहा मुख्य फोकस

वाराणसी में इस महा-अभ्यास का मुख्य केंद्र बाबतपुर स्थित इंडियन ऑयल का बॉटलिंग प्लांट बनाया गया है। दोपहर बाद से ही पुलिस, प्रशासन, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य और आपदा राहत की टीमों ने मौके पर मोर्चा संभालते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। इस राज्यव्यापी अभ्यास के जरिए प्रदेश भर के करीब एक लाख सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों की मुस्तैदी और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता की भी परीक्षा ली गई।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: रिलीज से 5 दिन पहले टली 'मायसा' की डेट, क्या क्लैश के कारण मेकर्स ने बदला फैसला?

​उद्योगों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता

उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा जितेंद्र सिंह ने इस अभ्यास के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किसी भी दुश्मन देश के हवाई हमले में सबसे पहला निशाना औद्योगिक प्रतिष्ठान होते हैं। ऐसे में महत्वपूर्ण उद्योगों को दुश्मन की नजर से बचाने और त्वरित ब्लैकआउट लागू करने की रणनीति को परखने के लिए इंडियन ऑयल बॉटलिंग प्लांट का चयन किया गया है।

 

यह भी पढ़ें: बिहार में रिश्वतखोर JE पर शिकंजा, 50 हजार लेते निगरानी टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

​कैसे काम किया अलर्ट सिस्टम?

  • ​हॉटलाइन अलर्ट: अभ्यास की शुरुआत में सबसे पहले एक विशेष हॉटलाइन के माध्यम से संभावित हवाई हमले की सूचना प्राप्त हुई।
  • ​सायरन की चेतावनी: अलर्ट मिलते ही शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगाए गए करीब 10 सायरन एक साथ बज उठे। इनकी आवाज लगभग एक किलोमीटर के दायरे में स्पष्ट सुनाई दी।
  • ​जनता की सहभागिता: सायरन की आवाज सुनते ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे सतर्कता दिखाते हुए अपने-अपने घरों की लाइटें बंद कर दें, ताकि अभ्यास को सफल बनाया जा सके।

Related Topic:#UP News

और पढ़ें