logo

मूड

ट्रेंडिंग:

महाराष्ट्र: ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ब्लास्ट में 8 की मौत 7 जख्मी

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ है। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए हैं।

blast at ordnance factory

ब्लास्ट, Photo Credit: AI Generated pic

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महाराष्ट्र में आज एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार छा गया। रिपोर्ट के अनुसार इस दुर्घटना में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है और 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

 

भंडारा जिले में सुबह 10 बजे के करीब फैक्ट्री के आरके ब्रांच सेक्शन में यह विस्फोट हुआ। विस्फोट की वजह से फैक्ट्री की छत भी ढह गई जिसे जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा है। हादसे के समय मौके पर 12 लोग थे, जिसमें से दो को बचाया गया है। 

दमकलकर्मियों और एंबुलेंस मौके पर मौजूद

जिले के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, 'ऑर्डिनेंस फैक्ट्री जवाहर नगर भंडारा में हुए विस्फोट के बाद, दमकलकर्मियों और एंबुलेंस को मौके पर भेज दिया गया है और फिलहाल बचाव अभियान चल रहा है। एक छत ढह गई है जिसे जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा है।'

 

घटनास्थल पर कई एंबुलेंस और दमकलकर्मी पहुंच गए हैं। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी, पुलिस अधिकारी, तहसीलदार और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) को भी तैनात किया गया है। विस्फोट का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। जांच चल रही है।

नितिन गडकरी ने जताया दुख

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विस्फोट को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा, 'एक दुखद घटना हुई है। भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट हुआ, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। यह शुरुआती रिपोर्ट है। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे एक मिनट के लिए खड़े होकर उनका सम्मान करें।'

 

वहां केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विस्फोट पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

क्या बोले राजनाथ सिंह?

राजनाथ सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'महाराष्ट्र के भंडारा में ऑर्डिनेंट फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। बचाव दल घटनास्थल पर तैनात हैं। प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।'

 

वहीं कांग्रेस के नाना पटोले ने इसे मोदी सरकार की असफलता बताई है।

Related Topic:#Accident

और पढ़ें