logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जहां रहता था दाऊद का परिवार, उस इमारत को क्यों गिरा रहा BMC?

बीएमसी ने दक्षिण मुंबई में दाऊद इब्राहिम से जुड़ी पुरानी इमारत हाजी इस्माइल हबीब मुसाफिरखाना को जर्जर होने के कारण गिराना शुरू कर दिया है।

BMC News

बीएमसी ने इमारत गिराना शुरू किया। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बीएमसी यानी बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने दक्षिण मुंबई के भिंडी बाजार इलाके की पकमोडिया स्ट्रीट पर स्थित हाजी इस्माइल हबीब मुसाफिरखाना इमारत को गिराना आरंभ कर दिया है। यह वही इमारत है, जहां एक समय गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम अपने परिवार के साथ रहता था। बीएमसी ने बताया कि इमारत की हालत बेहद खराब थी। इस कारण से उसे गिराया जा रहा है। बड़ी संख्या में पुलिस बल और बीएमसी के कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। इमारत को चारों ओर से टिन की नीली चादरों से ढका गया है।

 

बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि भारी पुलिस बल की तैनाती में इमारत को शांतिपूर्वक गिराया जा रहा है। इमारत के बेहद जर्जर होने के कारण इसे सी-1 श्रेणी में रखा गया था। अधिकारियों का कहना है कि इमारत के बेहद खस्ताहाल होने के कारण इसे गिराना जरूरी है। बुलडोजर एक्शन के बीच हाजी इस्माइल हबीब मुसाफिरखाना को गिराए जाने का मामला बॉम्बे हाई कोर्ट भी पहुंच गया है। 

 

यह भी पढ़ें: बलरामपुर में चाय पीने निकले 5 दोस्तों की मौत, रात का सफर बना काल; 2 गंभीर घायल

70 के दशक में रहता था दाऊद का परिवार

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक दाऊद इब्राहिम का परिवार 1970 के दशक में हाजी इस्माइल हबीब मुसाफिरखाना इमारत में रहता था। दाऊद इब्राहिम 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाके का आरोपी है। साल 1986 में दाऊद भारत से भाग गया था। भारतीय खुफिया एजेंसियों का दावा है कि दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में है। हालांकि अभी वह जिंदा है या नहीं... इस बारे में कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आई है।  

 

यह भी पढ़ें: दुनिया में घटेगी हिंदुओं की आबादी, मुसलमान होंगे नंबर 1; भारत में क्या होगा?

हज यात्रियों का था ठिकाना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह इमारत 1900 के दशक में बनी थी। यहां शुरुआत में हज यात्रा पर जाने वाले यात्री ठहरते थे। बाद में यहां कई लोग अपने परिवार के साथ रहने लगे थे। दाऊद का परिवार इमारत की दूसरी मंजिल में रहता था। इमारत को गिराने का काम 18 नवंबर को शुरू होने वाला था। हालांकि एक दिन बाद इसे आरंभ किया गया।


और पढ़ें