logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मुंबई से गांधीनगर तक हड़कंप, RSS हेडक्वार्टर और CM ऑफिस को उड़ाने की धमकी

महाराष्ट्र के मुंबई, नागपुर और पुणे में कई दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। गुजरात के गांधीनगर में भी धमकी भरे ईमेल के बाद अलर्ट है। इमारतों को खाली कराके उनकी जांच की गई। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

Bomb threats News

इमारतों की बम निरोधक दस्ते ने की जांच। (Photo Credit: Social Media)

महाराष्ट्र से गुजरात तक बम की धमकियों से हड़कंप मच गया। कई इमारतों को खाली कराके जांच की जा रही है। महाराष्ट्र में नगर निगम अधिकारियों को नागरपुर स्थित संघ मुख्यालय, मुख्यमंत्री दफ्तर, पुणे और मुंबई के मेयर ऑफिसों को बम उड़ाने के ईमेल मिले। पुलिस ने मुंबई और पुणे नगर निगम, मेयर दफ्तर और संघ मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी है। अब ईमेल भेजने वालों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि ईमेल 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' नाम के ग्रुप ने भेजी है। 

 

उधर, गुजरात की राजधानी गांधीनगर के स्वर्णिम संकुल-1 में बम की धमकी मिलने से पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। गुजरात के मुख्य सचिव एमके दास ने बताया कि पुलिस बम की धमकी की जांच कर रही है।

नागपुर में बढ़ाई गई सुरक्षा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नागपुर की मेयर नीता ठाकरे को एक ईमेल मिला। इसमें रेशिमबाग स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुख्यालय 'डॉ. हेडगेवार स्मृति भवन' में बम लगाने का दावा किया गया। धमकी के तुरंत बाद बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड को तुरंत मौके पर भेजा गया। हालांकि वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

 

 

 

 

नागपुर के अलावा मुंबई नगर निगम को भी सीएम और मेयर दफ्तर समेत कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। नगर निगम की कई आधिकारिक इमेल आईडी पर ये मेल भेजे गए हैं। अधिकारियों ने एहतियाती तौर पर इन स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी और गहन  जांच भी की।

 

एक ईमेल मिला, जिसमें बम लगाने और उड़ाने की धमकी मिली है। उस ईमेल से मिली जानकारी के आधार पर हम बारीकी से तलाशी ले रहे हैं। ऑपरेशन अभी चल रहा है। हम तीन जगहों आरएसएस मुख्यालय, हेडगेवार भवन और हरिहर की जांच कर रहे हैं। अभी तक कुछ नहीं मिला है, लेकिन बारीकी से जांच करना जरूरी है और वह प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है। - राहुल मडने, नागपुर शहर के जोन 3 के डीसीपी।

 

मुंबई में इन जगहों को मिली धमकी

  • मेयर दफ्तर
  • मुख्यमंत्री कार्यालय
  • बीएसई इमारत
  • नगर निमग ऑफिस

 

'आईईडी लगी कार से करेंगे धमाका'

ईमेल में धमकी दी गई कि दोपहर 1:11 बजे मुंबई मेयर दफ्तर में आईईडी लगी कार से धमाका किया जाएगा। इसी समय मुख्यमंत्री कार्यालय, बीएमसी दफ्तर और बीएसई इमारत को भी निशाना बनाने की बात कही गई। अधिकारियों ने बताया कि इन इमेल का कंटेंट एक जैसा है। इनमें खालिस्तान का जिक्र है और विभिन्न संस्थाओं ओर संगठनों को निशाना बनाने की धमकी दी गई है। 

 

 

 

पुणे नगर निगम में एंट्री पर लगी रोक

नागपुर और मुबंई के अलावा पुणे में भी मेयर दफ्तर और नगर निगम की इमारत को निशाना बनाने की धमकी मिली। यहां भी मुख्य प्रशासनिक इमारत को खाली कराके जांच की गई। अधिकारियों ने बताया कि यह ईमेल 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' नाम के समूह ने भेजी है। इमेल में दोपहर 1:11 बजे पुणे नगर निगम के मेयर दफ्तर, 3:11 बजे विधान भवन और नागपुर में संघ मुख्यालय पर आईईडी धमाके की धमकी दी गई। पुणे नगर निगम में अगले आदेश तक एंट्री पर रोक भी लगा दी गई है।

 

 


और पढ़ें