logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पतंग पकड़ने के चक्कर में नाले में गिरा बेटा, खोजने के लिए खुद कूद पड़े पिता

दिल्ली के जसोल में पतंग पकड़ते वक्त 15 साल का मिथुन नाले में गिर गया। 24 घंटे बाद भी तलाश जारी है और बेबस पिता खुद गंदे पानी में उतर गए।

Avdhesh searching his son in drain

अवधेश बेटे को नाला में तलाशते हुए, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली के जसोला में शनिवार को 15 साल का मिथुन पतंग पकड़ने की कोशिश में एक गहरे नाले में गिर गया। 24 घंटे से ज्यादा समय बीतने और कई बड़ी सरकारी टीमों के खोजने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद रविवार को उसके पिता अवधेश खुद अपने बेटे की तलाश में गंदे नाले में उतर गए। इस घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया है और प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

 

यह घटना शनिवार की है जब पुलिस को दोपहर के 12 बजे एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि 15 साल का एक लड़का नाले में गिर गया है और मिल नहीं रहा है। पुलिस तुरंत उस जगह पर गई। पुलिस ने बताया कि उस लड़के का नाम मिथुन था और वह अपने परिवार के साथ जसोला में ही रहता था। पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि मिथुन पतंग पकड़ने की कोशिश कर रहा था और तभी उसका पैर फिसल गया और वह नाले में गिर गया।

 

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु अस्पताल में बजे गाने, खूब पार्टी हुई, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

एजेंसियां नहीं ढूंढ पाईं, पिता खुद नाले में उतरे

मिथुन को ढूंढने के लिए एनडीआरएफ, दिल्ली फायर सर्विसेज, डीडीएमए, यूपी सिंचाई विभाग, दिल्ली जल बोर्ड, डीडीए और एसडीएम ऑफिस की टीमें लगाई गई। एनडीआरएफ की टीम शनिवार को ही मौके पर पहुंच गई और रात के 9 बजे तक तलाश की। इसके बाद रविवार सुबह से यह खोज फिर से शुरू हुई और देर शाम तक चलती रही।

नाले में पानी का तेज बहाव और घनी झाड़ियां होने की वजह से टीम को ढूंढने में काफी परेशानी हो रही है। 24 घंटे बाद भी जब राहत टीमें मिथुन को नहीं ढूंढ पाई तो रविवार को उसके पिता अवधेश खुद गंदे पानी के नाले में उतर गए। उन्हें इस तरह नाले में उतरते देखकर वहां मौजूद अधिकारी और बचाव कर्मचारी भी हैरान रह गए। 

 

यह भी पढ़ें: 'तुम बहुत खूबसूरत हो', 'छात्रों की गूंज' में लड़की से क्या बोल गए राहुल गांधी?

प्रशासन पर लगाया आरोप

इस घटना के बाद इलाके के लोगों और परिवार में बहुत गुस्सा फैल गया। रविवार को लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और तलाश तेज करने की मांग की। लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि राहत टीमें नाले के अंदर जाने के बजाय सिर्फ लकड़ी के डंडों से काम चला रही हैं। 


और पढ़ें