logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'आर-पार की लड़ाई लड़ें, मर्द की तरह...', बाबा रामदेव पर बोले बृजभूषण शरण सिंह

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने योग गुरु बाबा रामदेव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने बाबा रामदेव के आंदोलन को लेकर तंज कसा और उनसे आर-पार की लड़ाई लड़ने की बात कही।

Brij Bhushan Sharan Singh, Baba Ramdev,

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, बाबा रामदेव, Photo Credit-Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से सांसद रहे बृजभूषण शरण सिंह ने योग गुरु बाबा रामदेव पर तीखा हमला बोला है। गोंडा के रघुकुल विद्यापीठ में 3 ब्लॉकों के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में वह फिर आक्रामक अंदाज में नजर आए। समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने  महंगाई, कुश्ती, मिलावटखोरी के साथ बाबा रामदेव, काकरोच जनता पार्टी (CJP), विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। 

 

बृजभूषण शरण सिंह ने बाबा रामदेव के आंदोलन को लेकर तंज कसा और उनसे आर-पार की लड़ाई लड़ने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि देश में नकली घी के चलन को लेकर रामदेव ही जिम्मेदार हैं।   

 

यह भी पढ़ें: जंतर मंतर पर 'आरक्षण हटाओ' आंदोलन, हजारों लोग उमड़े, कई हिरासत में

बाबा रामदेव पर तीखा हमला 

योग गुरु बाबा रामदेव के बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, ‘बाबा रामदेव स्वदेशी को लेकर चले थे, और अब स्वदेशी करते-करते विदेशी चड्ढी तक बनाने लगे हैं। बाबा रामदेव को कोई सीरियसली नहीं लेता और न ही कोई उनकी बातों पर विश्वास करता है।' उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव एक बार पैजामा (सलवार) पहनकर भागे थे। सलवार पहनकर भागने वाले को कोई गंभीरता से नहीं लेगा, उनमें अब आंदोलन करने की क्षमता नहीं बची है। 

 

उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव से कह दीजिएगा कि इस बार सिंदूर और टिकुली (बिंदी) और सलवार न पहनें। इस बार मर्द की तरह आंदोलन करें और आर-पार की लड़ाई लड़ें। बाबा रामदेव का आंदोलन करना जरूरी है, क्योंकि उनकी शुरुआत स्वदेशी के नाम पर हुई थी।

कॉकरोच जनता पार्टी पर भी बोला हमला

इसके अलावा, बृजभूषण शरण सिंह ने विपक्षी दलों और काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) पर भी निशाना साधा। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि इन्होंने जो विषय उठाया था, वह छात्रों से संबंधित था और सरकार ने छात्रों की बात मान ली है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग थी, वो भी हो गया। अब देशभर में बेवजह का सवाल खड़ा करना ठीक नहीं है। 

 

उन्होंने कहा कि इस पार्टी के पास अब कोई काम नहीं बचा है। इन्होंने छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर निशाना साधा और वह लग गया। अब यह पार्टी अहंकारी और दिग्भ्रमित हो गई है, ज्यादा ही उछलकूद कर रही है। 

 

यह भी पढ़ें: 'संगठन संग बैठकें, छात्रों से संवाद...', BJP में कम नहीं हुई है प्रधान की अहमियत

महंगाई, कुश्ती संघ और मिलावटखोरी पर भी बोले

इसके अलावा, बृजभूषण सिंह ने चीनी की बढ़ती कीमतों पर किसानों का पक्ष लेते हुए कहा कि जब चीनी महंगी हो तो गन्ने का भाव भी बढ़ना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि कार, दवा, बाइक, डीजल-पेट्रोल महंगे होने पर हंगामा क्यों नहीं होता। भारतीय कुश्ती संघ को लेकर उन्होंने बताया कि वे खुद तीन बार अध्यक्ष रह चुके हैं और अब उनके बेटे करण भूषण व संजय सिंह यह पद संभालते रहेंगे। साथ ही दावा किया कि कुश्ती की मौजूदा स्थिति अच्छी है और पहलवान लगातार पदक ला रहे हैं।

 

मिलावटखोरी के मुद्दे पर उन्होंने सरकार और अधिकारियों को घेरते हुए कहा कि वे लंबे समय से नकली घी-समोसे जैसे मामलों पर बोलते आए हैं, लेकिन तब उनकी बात नहीं मानी गई जो अब WHO के कहने पर सही मानी जा रही है। उन्होंने सरकार से अधिकारियों पर लगाम कसने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि नकली माल बेचने वाले बच निकलते हैं जबकि असली कारोबारियों पर कार्रवाई होती है.

 

 


और पढ़ें