logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रक्षाबंधन से पहले भाई बना हत्यारा, दो सगी बहनों पर गोली चलाकर की हत्या, हुआ फरार

उत्तराखंड में रहने वाले एक व्यक्ति पर आरोप लगा है कि उसने कथित तौर पर अपनी दो बहनों को गोली मारकर जान ले ली। पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

brother and sister

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में रक्षाबंधन के त्योहार से ठीक पहले सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक भाई ने कथित तौर पर अपनी दो बहनों को गोली मारकर हत्या कर दी। इसके साथ ही आरोपी ने दोनों बहनों के पतियों को भी गोली मारी थी। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, आरोपी शख्स रात के समय पहले एक बहन के ससुराल गया, जहां उसने कथित तौर पर बहन और जीजा पर गोली चलाई। इसके बाद वह दूसरी बहन के ससुराल गया और वहां भी बहन और जीजा पर गोली चलाई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। दोनों बहनों की मौके पर मौत हो गई जबकि दोनों जीजा जीवित थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

 

यह मामला हरिद्वार-रुड़की के गंगनहर क्षेत्र का है, जहां मंगलवार यानी 25 अगस्त की रात को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस की जांच के मुताबिक, इस मामले के मुख्य आरोपी का नाम विवेक कुमार है, जो मंगलवार की रात अपनी बहन पुष्पा के घर गया था। वहां उसने गोलियां चलाईं, जिसके बाद वह दूसरी बहन शकुंतला के घर पहुंचा और वहां भी ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। पुलिस आरोपी को तलाशने में जुटी है।

 

यह भी पढ़ें:  हिमाचल के ऊना में हुआ हादसा, श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी खाई में गिरी, 50 लोग घायल

सगे भाई ने ले ली बहनों की जान

जब आरोपी अपनी बहन और जीजा को गोली मारकर फरार हो गया, तो पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस दोनों बहनों के घर पहुंची। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, आरोपी सबसे पहले आजाद नगर पहुंचा, जहां उसकी बहन पुष्पा रहती थी। जानकारी के मुताबिक, मृतक पुष्पा की उम्र 48 साल थी, जिसे उसके सगे भाई विवेक ने कथित तौर पर गोली मारी। इसके साथ ही उसने पुष्पा के पति पर भी गोली चलाई।

 

विवेक ने कथित तौर पर पुष्पा की हत्या करने के बाद अपने घर नहीं गया, बल्कि दूसरी बहन शकुंतला के घर चला गया, जहां 50 साल की शकुंतला पर गोली चलाकर उसकी जान ले ली। इस घटना से पूरे इलाके में डर और हड़कंप मच गया है।

 

यह भी पढ़ें: ऑनलाइन बेच रहे थे धतूरा, फूड लाइसेंस ही गंवा बैठे, कर्नाटक में बड़ा खेल

आरोपी है फरार

इस मामले को लेकर एसपी देहात शेखर ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों को अभी तक इस हत्या के पीछे की वजह पता नहीं चली है। पुलिस हत्या की वजह का भी पता लगाने में जुटी है।


और पढ़ें