logo

मूड

ट्रेंडिंग:

वरमाला के दौरान नशे में धुत दूल्हे ने दुल्हन को गलत जगह छूआ, शादी रद्द

स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को बुलाया गया क्योंकि दूल्हे के रिश्तेदार शादी करने के लिए जोर दे रहे थे, जबकि दुल्हन के परिवार ने शादी से इनकार कर दिया।

Budaun groom

प्रतीकात्मक तस्वीर।

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बदायूं के बिल्सी कस्बे से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बिल्सी में एक शादी में वरमाला के दौरान नशे में धुत दूल्हे के गलत तरीके से दुल्हन को छूआ तो दुल्हन ने शादी रद्द कर दी। दुल्हन इस बात इतनी नाराज और अपमानित हुई कि वह भरे मंडप में मेहमानों के सामने ही दूल्हे को 'गुंडा' कहते हुए मंच से उतर गई।

 

इसके बाद दूल्हे के परिवार ने दुल्हन को काफी देर तक मनाने की कोशिश की, लेकिन उसने शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन ने कहा कि दूल्हे ने जो किया वह उसके साथ असुरक्षित व्यवहार था।

 

अपनी शादी में नशे में धुत था दूल्हा

 

दरअसल, दूल्हा अपनी शादी में भयंकर नशे में धुत था। रविवार को जब वह विवाह स्थल पर पहुंचा तो वरमाला का कार्यक्रम शुरू हो गया। वरमाला के दौरान दुल्हन मंच पर आई, दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाई। इसके बाद जैसे ही दोनों करीब आए दूल्हे ने दुल्हन को गलत तरीके से पकड़ लिया।

 

यह भी पढ़ें: नाबालिग के साथ 2 सिक्योरिटी गार्ड ने किया दुष्कर्म, छोटी बहन ने बचाया

 

परिवारों के बीच तीखी बहस

 

इस व्यवहार के बाद दोनों परिवारों के बीच तीखी बहस छिड़ गई। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को बुलाया गया क्योंकि दूल्हे के रिश्तेदार शादी करने के लिए जोर दे रहे थे, जबकि दुल्हन के परिवार ने शादी से इनकार कर दिया। साथ ही दुल्हन के परिवार ने शादी का सामान वापस करने की मांग की। सोमवार की रात तक दोनों पक्षों में समझौता हो गया और शादी औपचारिक रूप से रद्द कर दी गई। शादी का सामान लौटा दिए गए। पुलिस की मौजूदगी में शादी का लिखित समझौता दर्ज किया गया।

 

पुलिस की प्रतिक्रिया आई

 

घटना पर प्रतिक्रिया देने वाले सब-इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने कहा, 'हमें बिल्सी पुलिस स्टेशन में दूल्हे द्वारा दुल्हन के साथ दुर्व्यवहार करने के बारे में एक कॉल मिली थी। हम मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया। दूल्हे के कृत्य के कारण एफआईआर हो सकती थी, लेकिन बाद में दोनों परिवारों ने आपसी समझौते से मामले को सुलझाने का फैसला किया।'

Related Topic:#UP News

और पढ़ें