logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पहले पुलस्त्य में स्नान, फिर दर्शन..., बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में कैसे करें पूजा?

इस साल की बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू हो चुकी है। इस यात्रा का पहला जत्था रवाना हो चुका है। इस यात्रा के लिए जम्मू में खास इंतजाम किए गए हैं। यहां जानिए यह यात्रा कितने दिनों तक चलने वाली है।

 baba budha amarnath

बाबा बूढ़ा अमरनाथ मंदिर, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

जम्मू में 17 अगस्त से बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू हो चुकी है। इस यात्रा को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यात्रा की पहली जत्था को रवाना किया। यह टोली जम्मू के पुंछ पहुंचकर बाबा बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। इस खास मौके पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बताया कि इस यात्रा में शामिल होने वाले भक्तों को आध्यात्मिक अनुभव होगा। यह यात्रा कुल 12 दिनों तक चलने वाली है। बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा आज से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी। इस यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए पोर्टल शुरू किया गया है, जिसमें यात्रा से जुड़ी जानकारी और रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।

 

इस यात्रा में शामिल होने वाले सभी लोग पुंछ जिले की मंडी तहसील के राजपुरा गांव जाएंगे। इसी गांव में प्राचीन बाबा बूढ़ा अमरनाथ मंदिर है। हर साल इस मंदिर के दर्शन करने के लिए लाखों भक्त आते हैं। हालांकि, पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर की वजह से कम संख्या में भक्त यहां दर्शन करने आए थे। जानकारी के लिए बता दें,बाबा बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में भगवान शिव की पूजा की जाती है। मंदिर के पास ही पुलस्त्य नदी है, जहां लाखों भक्त मंदिर के दर्शन करने से पहले स्नान करते हैं।

यह भी पढ़ें: बिहार में अपराध घटे, हत्या में 10, डकैती में 31 फीसदी की आई गिरावट

 

क्या है मंदिर का महत्व?

हिन्दू धर्म में बाबा बूढ़ा अमरनाथ मंदिर का बेहद खास महत्व है। इस मंदिर को अमरनाथ गुफा की तरह ही पवित्र माना जाता है। इसी वजह से मंदिर की यात्रा को बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर के गर्भगृह में सफेद रंग का शिवलिंग विराजमान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान शिव एक महिला के सामने बूढ़े बाबा के रूप में प्रकट हुए थे। इसी वजह से इस मंदिर का नाम बूढ़ा अमरनाथ मंदिर कहा जाता है। यह मंदिर समुद्र तल से करीब 2,900 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। बाबा बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में एक गुफा है, जहां ठंडे जल की धारा बहती है। यह गुफा मंदिर को बेहद खूबसूरत बनाती है।

क्या है राज्य की तैयारी?

तीर्थयात्रियों के लिए नौशेरा, सुंदरबनी और राजौरी जिले की कई जगहों पर लंगर की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही सड़कों पर ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। जानकारी के मुताबिक, पुंछ जिला प्रशासन ने एक पोर्टल शुरू किया है, जिसके जरिए तीर्थयात्री यात्रा का रजिस्ट्रेशन करा पाएंगे।

 

बुढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए राज्य में खास इंतजाम किए गए हैं। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस जगह-जगह तैनात रहेगी। पुलिस खास तौर पर पुंछ और राजौरी के कई इलाकों में निगरानी रखेगी, ताकि तीर्थयात्रियों की यात्रा सुरक्षित रहे।

 

यह भी पढ़ें: नालंदा-पटना-खगड़िया में एक साथ छापा, इंजीनियर के घर मिले लाखों के जेवर

देशभर से लोग यात्रा में शामिल

बाबा बूढ़ा अमरनाथ  यात्रा शुरू होते ही भक्तों में खास उत्साह देखने को मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस यात्रा में शामिल होने के लिए अलग-अलग राज्यों से लोग आए हैं। दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक के कई लोग इस यात्रा में शामिल होने पहुंचे हैं।

Related Topic:#State News

और पढ़ें