logo

ट्रेंडिंग:

खुशखबरी: चंडीगढ़ से सीधे पहुंच सकेंगे उदयपुर, रूट-टिकट, सब जानिए

चंडीगढ़ और उदयपुर में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर है। यहां से अब सप्ताह में दो-दो दिन ट्रेन चलेगी। नई ट्रेन को मंजूरी मिली है।

Indian Railway

भारतीय रेलवे। (Photo Credit: PTI)

चंडीगढ़ से उदयपुर के बीच नई रेल की सौगात मिली है। अरसे से यहां के लोग मांग कर रहे थे राजस्थान के इस पर्यटन के अवसरों से भरपूर शहर से सीधी ट्रेन चले। पंजाब क राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी। उन्होंने मांग की थी कि उदयपुर से चंडीगढ़ के लिए और चंडीगढ़ से उदयपुर के लिए नई ट्रेनें चलाएं। 

रेलवे मंत्री ने इस मांग को तत्काल मंजूरी दे दी। अब दोनों शहरों में रहने वाले लोगों के लिए यह खबर बड़ी राहत बनकर आई है। राज्यपाल के मुताबिक ट्रेन का चार्ट भी तैयार हो गया है। ट्रेन का रूट क्या होगा, कहां-कहां से गुजरेगी, आइए जानते हैं- 

ट्रेन की टाइमिंग क्या होगी?

उदयपुर-चंडीगढ़ की ट्रेन संख्या 20989 है। सुबह 4.05 से यह ट्रेन चलेगी और सुबह 9.50 तक चंडीगढ़ पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 20990 चंडीगढ़ से रात 11.20 पर रवाना होगी, अलग-अलग स्टेशनों से होते हुए सुबह 5.30 बजे उदयपुर पहुंचेगी। उदयपुर से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से उदयपुर की यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह बड़ी खबर है। 

यह भी पढ़ें: हिसार एयरपोर्ट: BJP पर 8वीं बार उद्घाटन करने का आरोप, क्या है मामला?

ट्रेन का स्टॉपेज कहां-कहां होगा? 

  • उदयपुर से चंडीगढ़ का रूट
    राणा प्रताप नगर उदयपुर से ट्रेन चलेगी। दूसरा स्टॉपेज मावली जंक्शन होगा। फिर कपासन, चंदेरिया, भीलवाड़ा, विजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जिंद, नरवाना, कैथल, कुरूक्षेत्र, अंबाला कैंट तक जाएगी। 

  • चंडीगढ़ से उदयपुर का रूट
    अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, जिंद, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, अलवर, राजगढ़, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर, जयपुर, फुलेरा, किशनगढ़, अजमेर, विजयनगर, भीलवाड़ा, चंदेरिया, कपासन

कितनी दूरी है?

चंडीगढ़ से उदयपुर की दूरी करीब 907 किलोमीटर है।

यह भी पढ़ें: सिद्धू मूसेवाला पर आई BBC की डॉक्यूमेंट्री, कोर्ट तक पहुंच गया मामला

किराया कितना होगा?

किराए का विवरण अभी तक आधिकारिक तौर पर नहीं साझा किया गया है। दोनों स्टेशनों के बीच करीब 900 किलोमीटर की दूरी है। स्लीपर क्लास में यहां तक जाने के लिए 300 से 400 रुपये लग सकते हैं। एसी का रिजर्वेशन 800 से 1200 के बीच तक हो सकता है।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap