logo

ट्रेंडिंग:

नकली डीएम पहुंच गया असली डीएम से मिलने, फिर एक गलती ने कर दिया पर्दाफाश

छपरा जिले में एक व्यक्ति अपने को किसी और जिले का डीएम बताकर असली डीएम से मिलने पहुंच गया, लेकिन बस एक गलती से उनका राज खुल गया।

news image

प्रतीकात्मक तस्वीर । Photo Credit: AI Generated

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

संजय सिंह, पटनाः एक युवक शूट बूट पहने छपरा के डीएम वैभव श्रीवास्तव से मिलने पहुंचा। वह डीएम पर दबाव डालकर किसी का काम करवाना चाहता था। डीएम को उसके हाव-भाव से संदेह हुआ। असली डीएम ने नकली डीएम से उसका परिचय पत्र मांगा। अब असली डीएम को यह संदेह हो गया कि उसके सामने बैठा व्यक्ति फर्जी है। इसके बाद क्या था उसे पुलिस को बुलाकर उसे जेल भेज दिया गया। 

 

छपरा के ही मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बसाढ़ी गांव का रहनेवाला रितेश कुमार दो फरवरी के दोपहर बाद समाहरणालय पहुंचा। उसने डीएम के आदेशपाल को अपना परिचय देते हुए बताया कि वह उत्तर प्रदेश के मेरठ में डीएम के पद पर तैनात है। आदेशपाल ने यह सुनकर तुरंत अपने साहब वैभव श्रीवास्तव को इसकी सूचना दी। छपरा डीएम वैभव श्रीवास्तव ने तुरंत उन्हें अंदर बुलाने का आदेश दिया।

 

यह भी पढे़ंः मंगलवार को शपथ लेंगे मोकामा के विधायक अनंत सिंह, कोर्ट से मिली इजाजत

असली डीएम को हुआ शक

आदेशपाल ससम्मान जालसाज युवक को डीएम के चेंबर तक ले गया। फिर जालसाज युवक ने असली डीएम से कुछ गलत काम करवाने के लिए दबाव बनाना शुरू किया। असली आईएएस अधिकारी को उसके बातचीत की शैली से संदेह हुआ। थोड़ी देर के बातचीत में ही छपरा के डीएम को यह बात अच्छी तरह से समझ में आ गई कि उनके सामने बैठा व्यक्ति पढ़ा लिखा नटवरलाल है। उन्होंने उसे बातचीत में उलझाए रखा और पुलिस को बुलवा लिया। 

 

पुलिस के आने के बाद उससे परिचय पत्र मांगा गया। उसने परिचय पत्र दिखाने में असमर्थता जताई। डीएम का संदेह अब यकीन में बदल गया। जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

 

यह भी पढ़ेंः मोदी को अचानक बेस्ट PM बता गए तेजप्रताप, बिहार में राजनीतिक अकटलें हुईं तेज

छोटे अधिकारियों पर जमाता था धौंस

फर्जी आईएस अधिकारी के गिरफ्तारी की खबर पूरे जिले में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। लोगों ने बताया कि यह युवक फर्जी आईएस बनकर छोटे अधिकारियों पर धौंस जमाकर लोगों का काम करवाता था। इसके एवज में वह कमाई भी करता था। इस बार फर्जी आईएस अधिकारी का पाला असली आईएस अधिकारी से पड़ गया और उसे जेल की हवा खानी पड़ी।

Related Topic:#bihar news

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap