छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव 2025 के नतीजे शनिवार को घोषित कर दिए गए। निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत मिली है, जबकि चुनाव में कांग्रेस का सफाया हो गया है। बीजेपी ने राज्य की सभी 10 नगर निगम सीटें जीत ली हैं। इसके साथ ही भगवा खेमें ने छत्तीसगढ़ के 49 नगर पालिका में से 34 सीटों पर बाजी मारी है।
कांग्रेस का राज्य के नगर निगम से सफाया हो गया है। मगर, कांग्रेस नगर पालिका की 9 सीटें जीतने में कामयाब रही, 6 सीटें अन्य के खाते में गई हैं। बीजेपी ने इस बार के चुनाव में 15 सालों के बाद रायपुर में भी सेंध लगाई है। 15 साल बाद रायपुर नगर निगम में बीजेपी उम्मीदवार मीनल चौबे ने महापौर पद के लिए जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के ऐजाज ढेबर को हराया है।
इसके अलावा राज्य की नगर पंचायत की 114 सीटों में भी बीजेपी का दबदबा कायम रहा। 114 में से बीजेपी की झोली में 81 सीटें आई हैं, कांग्रेस 22 ही सीट जीत सकी। अन्य के खाते में 11 सीटें आई हैं। बता दें कि आम आदमी पार्टी इस चुनाव में अपना खाता खोलने में कामयाब हो गई है। 'आप' ने नगर पालिका की एक सीट जीती है।
नगर निगम चुनाव |
कुल नगर निगम |
बीजेपी |
10 |
कांग्रेस |
0 |
निर्दलीय |
0 |
बीजेपी की मीनल चौबे जीतीं
इसके अलावा बीजेपी की मीनल चौबे बंपर वोटों से जीती हैं। बिलासपुर नगर निगम से बीजेपी महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी ने बाजी मारी है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद नायक को हराया है। दुर्ग नगर निगम से बीजेपी महापौर प्रत्याशी लका बाघमार ने भारी जीत हासिल की है, उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार प्रेमलता पोषण साहू को हराया।
धमतरी से बीजेपी के जगदीश रामू मेहरा जीते
नगर पालिका |
कुल नगर पालिका |
बीजेपी |
35 |
कांग्रेस |
8 |
आम आदमी पार्टी
|
1 |
निर्दलीय |
5 |
यह भी पढ़ें: केंद्र के साथ 3 घंटे चली किसानों की बैठक क्यों रही बेनतीजा?
धमतरी नगर निगम से बीजेपी महापौर प्रत्याशी जगदीश रामू मेहरा ने जीत हासिल की है। कोरबा नगर निगम से बीजेपी के महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने बाजी मारी है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार उषा तिवारी को दी मात है।
जगदलपुर में महापौर पद पर बीजेपी के संजय पांडे ने जीत दर्ज कर ली है।
नगर पंचायत |
कुल नगर पंचायत |
बीजेपी |
81 |
कांग्रेस |
22 |
बसपा |
1 |
निर्दलीय |
10 |
सीएम ने वोटरों का जताया आभार
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में मिली बंपर जीत के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है। इस अभूतपूर्व जनादेश के लिए प्रदेश के मतदाताओं का आभार।
उन्होंने कहा, 'बीजेपी के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने जिस तरह डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया, जिस तरह संगठन ने कुशल रणनीति के तहत इस चुनाव में भी भागीदारी की यह निर्णायक बढ़त उसी की है। भाजपा सरकार के कार्यों से जो जन विश्वास बढ़ा, वह जनादेश में बदलता दिख रहा है। हम और अधिक उत्साह के साथ जनाआकांक्षाओं पर खरा उतरने परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे।'