सोमवार को छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के एक जंगल में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर तेजी से फैल गई। कुछ मीडिया पोर्टल पर यह खबर दिखाई गई कि विमान एक पेड़ से टकराने के बाद नीचे गिर गया था। घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के खुरासागढ़ा गांव के पास रतनपहली जंगल में बताई जा रही थी।
खबरों में कहा था कि विमान बहुत कम ऊंचाई पर, यानी जमीन से सिर्फ करीब 30 फीट ऊपर उड़ रहा था। इसी दौरान यह एक पेड़ से टकरा गया और गिर पड़ा।
जशपुर के कलेक्टर रोहित व्यास के मुताबिक नारायणपुर हिल्स में इसकी छानबीन की। छत्तीसगढ़ सरकार के मुताबिक इस तरह की कोई रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। कलेक्टर ने कहा, 'हमें सूचना मिली थी कि नारायणपुर एरिया में एक प्लेन क्रैश हुआ है। जैसे ही हमें सूचना मिली हम इस एरिया में आए और छानबीन की लेकिन प्लेन क्रैश होने का कोई भी सबूत नहीं मिला।'
घटना स्थल से आए वीडियो में दिख रहा है कि एक छोटा सिंगल इंजन वाला प्रोपेलर विमान पेड़ों की ऊंचाई के ठीक ऊपर उड़ रहा था, जो कि अपेक्षित ऊंचाई से काफी कम था। इसके कुछ ही पल बाद दुर्घटना हो गई।