logo

मूड

ट्रेंडिंग:

छत्तीसगढ़ की फैक्ट्री में भीषण धमाका, अब तक 6 की मौत, कई लोग घायल

छत्तीसगढ़ की एक आयरन फैक्ट्री में गुरुवार को हुए धमाके में 6 लोगों की मौत हो गई है और 4 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं।

chhattisgarh blast

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Sora AI

शेयर करें

google_follow_us

छत्तीसगढ़ के भाटापारा जिले में एक फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 6 लोगों की मौत हो गई है। गुरुवार को हुए इस धमाके में कई लोग बुरी तरह से घायल भी हुए हैं। यह घटना भाटापारा ग्रामीण के बकुलाही गांव में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा डस्ट सेटलिंग चेंबर में हुआ है। 

 

बकुहाली गांव में स्थित रियल इस्पातल एंड पावर लिमिटेड की इस फैक्ट्री में यह धमाका गुरुवार दिन में हुआ। जोरदार धमाका के चलते डस्ट सेटलिंग प्लांट फट गया और खौलता हुआ कोयला और अन्य मटीरियल बाहर आ गया। आसपास काम कर रहे कामगारों में से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई अन्य बुरी तरह से जल गए। भाटापारा के जिलाधिकारी दीपक सोनी ने कहा है, '6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से जल गए हैं।'

 

यह भी पढ़ें: मणिपुर: कुकी उग्रवादियों ने एक शख्स की हत्या की और उसकी पत्नी को उठा ले गए

 

क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री?

 

इस घटना के बारे में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है, 'मैंने इस बारे में डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर से बात की है और उन्हें निर्देश दिए हैं कि घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराएं। उन्होंने प्रशासन को निर्दिश दिए हैं कि इस मामले की विस्तृत जांच करें और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।' उन्होंने यह भी कहा है कि जिन लोगों की मौत हुई है, सरकार उनके परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें उचित सहायता भी दी जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: 21 करोड़ का प्रोजेक्ट उद्घाटन से पहले ही स्वाहा, सूरत में गिरी पानी की टंकी

 

यह हादसा इतना भीषण था फैक्ट्री के अंदर अफरा-तफरी मच गई और कैंपस में मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घायल हुए लोगों को पहले भाटापारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। बुरी तरह जले होने की वजह से डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई और बिलासपुर के लिए रेफर कर दिया।

Related Topic:#Chhattisgarh News

और पढ़ें