logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'पिज्जा से ज्यादा तेजी से चिट्टा पहुंच रहा', AAP और BJP पर भड़के सचिन पायलट

पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट ने नशे के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी की सरकार और केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने पुलिस की मिलीभगत पर भी सवाल उठाए।

Sachin Pilot  सचिन पायलट

सचिन पायलट, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पंजाब में नशे की समस्या और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य में बवाल हो रहा है। इस बीच कांग्रेस के पंजाब प्रभारी और एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट ने आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्य सरकार और केंद्र की बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। सचिन पायलट ने कहा कि पंजाब में चिट्टा मिलना इतना आसान हो गया है कि पिज्जा या कोल्ड ड्रिंक मंगवाने में आधा घंटा से 40 मिनट लग जाते हैं, जबकि फोन करने पर चिट्टा उससे भी पहले घर पहुंच जाता है। उन्होंने पंजाब में नशे की सप्लाई और सिंथेटिक ड्रग्स को लेकर पंजाब सरकार पर हमला बोला। 

 

पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में सचिन पायलट ने नशे के कारोबार, कथित माफिया नेटवर्क और गैंगस्टर हिंसा को राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बताया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब नशा सीमा तक पहुंचता है, तो पुलिस, प्रशासन और नेताओं के बीच सक्रिय माफिया के सहयोग के बिना उसकी सप्लाई गांवों और मोहल्लों तक कैसे हो सकती है। सचिन पायलट नशे के मुद्दे पर लगातार हमलावर हैं और आगामी दिनों में पंजाब में वह नशे के खिलाफ यात्रा भी निकालने वाले हैं। 

 

यह भी पढ़ें: हरियाणा में नशे के खात्मे का ब्लू प्रिंट तैयार, पुलिस अफसरों की जवाबदेही होगी तय

 

केंद्र सरकार पर उठाए सवाल

सचिन पायलट ने दूसरे देशों से यानी बॉर्डर पार से आने वाले नशे को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय की भूमिका पर सवाल खड़े किए। उन्होंने गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर 21,000 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त किए जाने का हवाला देते हुए कहा कि इतनी बड़ी खेप पकड़ा जाना अपने आप में हालात की गंभीरता बताता है। उन्होंने बीजेपी के पंजाब को नशा मुक्त बनाने के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि 12 साल से केंद्र में सरकार है लेकिन बीजेपी अभी तक बॉर्डर पार से आने वाले नशे को नहीं रोक पाई है। 

मिलीभगत के लगाए आरोप

इसके साथ ही सचिन पायलट ने आरोप लगाया कि सीमा पर पहुंचने के बाद नशे का गांवों और मोहल्लों तक पहुंचाना बड़े नेटवर्क की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। उन्होंने पुलिस, प्रशासन और राजनीतिक तंत्र के बीच माफिया गठजोड़ पर सवाल उठाए। उन्होंने केंद्र सरकार पर और स्थानीय पुलिस पर भी सवाल उठाए। 

 

यह भी पढ़ें: 'न्याय की उम्मीद मत टूटने दें', राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को क्यों लिखी चिट्टी?

AAP को घेरा

सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'AAP ने सत्ता में आने के बाद तीन महीने के भीतर पंजाब से नशे की समस्या खत्म करने का दावा किया था, लेकिन हालात सुधरने के बजाय और बिगड़ गए हैं।' उन्होंने कहा कि नशे की गिरफ्त में आए युवाओं की तस्वीरें और वीडियो बेहद परेशान करने वाले हैं। पायलट ने जॉम्बी ड्रग्स के इस्तेमाल को लेकर भी चिंता जताई और दावा किया कि युवा लड़के-लड़कियां इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं।

 

Related Topic:#Punjab News

और पढ़ें