logo

ट्रेंडिंग:

कोचिंग सेंटर से गिरी छात्रा, CCTV में दिखे 2 लोग, पटना कांड की पूरी कहानी

बिहार के पटना में कोचिंग गई एक लड़की की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई है। अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे परिवार ने जब लड़की के शरीर पर चोट के निशान देखे तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- ANI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बिहार के की राजधानी पटना में गुरुवार को एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ। 12वीं क्लास की एक 16 साल की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार को छात्रा कोचिंग पहुंची और कुछ ही मिनटों में चौथे फ्लोर से गिरकर उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने 2 लड़कों समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। 

 

बेटी की मौत की खबर मिलते ही पिता और परिवार के अन्य सदस्य घटना स्थल पर पहुंचे तो उन्हें लगा की यह नेचुरल डेथ है। लड़की के पिता ने बताया कि मौत के बाद वे अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे । जब महिलाओं ने लड़की के कपड़े बदलना शुरू किया तो देखा कि उसकी पीठ और शरीर के बाकी हिस्सों पर चोट के निशान थे।

 

यह भी पढ़ें: लखनऊ: तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को मारी टक्कर, 6 साल के बच्चे की मौत

परिवार हो हुआ शक

जब परिवार की महिलाओं ने लड़की के शरीर पर चोट के निशान देखे तो उन्हें शक हुआ कि उसकी हत्या की गई है। परिवार वालों ने इसकी सूचना फुलवारी शरीफ थाने में दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस घाट पर पहुंची और परिवार की मंजूरी के बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम करवाना होगा ताकि सच सामने आ सके। 

CCTV में दिखे दो लड़के

परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। कोचिंग सेंटर के सीसीटीवी खंगाले गए तो दिखा की पहले लड़की ऊपर गई और उसके कुछ समय बाद एक लड़का उसके पीछे गया। कुछ समय के बाद एक और लड़का सीढ़ियों से जाता दिखाई दिया। इसके बाद सीसीटीवी में लड़की छत से गिरती और लड़के सीढ़ियों से नीचे उतरते दिखाई दिए। 

 

नीचे आने के बाद लड़कों ने कुछ समय रुककर लड़की की लाश को देखा और फिर वहां से जौड़कर भाग गए। पुलिस ने अब सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और इस मामले की जांच में जुट गई है। 

परिवार ने न्याय की मांग की

लड़की के भाई ने बताया कि मेरे पास फोन आया कि लड़की एम्स में भर्ती है। जब तक हम पहुंचे उसकी मौत हो चुकी थी। लड़की के भाई ने आरोप लगाया कि कोचिंग वालों ने बताया था कि वह गिर गई है लेकिन उसकी कोचिंग दूसरी साइड है तो वह उस साइड आकर कैसे गिर गई। लड़की के भाई ने आशंका जताई की उसकी बहन की हत्या की गई है। उसने कहा कि कोचिंग वाले जरूर कुछ ना कुछ छिपा रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें: कर्नाटक: कार ने बाइक सवार को मारी भीषण टक्टर, 7 की मौके पर ही मौत

पुलिस ने क्या बताया?

इस मामले में फुलवारीशरीफ SDPO 2 सुशील कुमार ने बताया कि, सीसीटीवी में पिंकी चौथे फ्लोर पर जाते हुए दिखाई दे रही है लेकिन उसकी कोचिंग दूसरे फ्लोर पर है। पुलिस ने दो लड़कों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया है। वे दोनों सीसीटीवी में कोचिंग सेंटर जाते हुए दिखाई दिए थे और अब पुलिस उनसे इस मामले में पूछताछ कर रही है। 

 

सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस अब कई एंगल से जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि पिंकी को चौथे फ्लोर पर जबरदस्ती ले जाया गया हो क्योंकि उसकी कोचिंग दूसरी फ्लोर पर है। पुलिस को यह भी शक है कि उसे या तो चौथे फ्लोर से फेंक दिया गया है या फिर उसने खुद को बचाने के लिए छलांग लगा दी। पुलिस को अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। 

Related Topic:#bihar news

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap