logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कर्नाटक: कार ने बाइक सवार को मारी भीषण टक्टर, 7 की मौके पर ही मौत

कर्नाटक के बेंगलुरु ग्रामीण जिले के होसकोटे के बाहरी इलाके में भीषड़ सड़क हादसा हो गया, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई है।

karnataka accident

घटनास्थल की तस्वीर। Photo Credit- ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कर्नाटक के बेंगलुरु ग्रामीण जिले के होसकोटे के बाहरी इलाके में शुक्रवार को भीषड़ सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि सातों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

 

यह हादसा शुक्रवार तड़के होसकोटे-डबसपेटे नेशनल हाईवे पर एम. सत्यवारा गांव के पास हुआ। होसकोटे से देवनहल्ली की ओर जा रही कार ने पहले अपने आगे चल रही एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी।

 

यह भी पढ़ें: कीचड़ से भरे गड्ढे में बाइक लेकर गिरा युवक, 12 घंटे बाद बाहर निकला; मौत

ड्राइवर ने पहले मारी टक्कर

पुलिस के अनुसार, कार के ड्राइवर ने शुरुआती टक्कर मारी और कार से अपना नियंत्रण खो दिया और वह एक कैंटर गाड़ी से जाकर टकरा गई। पुलिस के अनुसार एक और कार भी इस हादसे की चपेट में आ गई जिसके परिणामस्वरूप भीषण दुर्घटना हो गई।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने घर से गई, दूसरे आदमी के साथ बसा लिया घर, 2 साल बाद OTP से हुआ खुलासा

पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस ने बताया कि कार में सवार छह लोग और मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले लोग कोथनूर के निवासी थे, हालांकि उनकी पहचान की पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए होसकोटे सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

Related Topic:#karnataka

और पढ़ें